आज के समय में सिल्वर ईटीएफ उन निवेशकों की पहली पसंद बन गए हैं, जो फिजिकल चांदी को लॉकर में रखने की झंझट से बचना चाहते हैं. निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ वर्तमान में एयूएम (AUM) के मामले में सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है. इसका AUM ₹28,944 करोड़ है. इस ईटीएफ में 1 साल में 272% रिटर्न दिया है, जबकि 3 साल का रिटर्न 69% रहा है.
इन ईटीएफ ने भी किया मालामाल
ICICI प्रु सिल्वर ETF ने सालभर में 274% और 3 वर्ष में 70% रिटर्न दिया है. HDFC सिल्वर ETF ने सालभर में 269% और तीन साल में 69%, SBI सिल्वर ETF ने एक साल में 272% और कोटक सिल्वर ETF ने सालभर में 273% रिटर्न दिया है. आदित्य बिड़ला SL सिल्वर ETF ने एक साल में 273% व तीन साल में 68%, टाटा सिल्वर ETF ने सालभर में 287%, DSP सिल्वर ETF ने 274%, एक्सिस सिल्वर ETF ने 272% और UTI सिल्वर ETF ने 270% रिटर्न दिया है.
| ETF | AUM (₹ करोड़) | YTD (%) एब्सोल्यूट | 1 वर्ष रिटर्न (%) | 3 वर्ष रिटर्न (%) |
| निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF | 28,944 | 673 | 272 | 69 |
| ICICI प्रु सिल्वर ETF | 1,482 | 675 | 274 | 70 |
| HDFC सिल्वर ETF | 6,074 | 671 | 269 | 69 |
| SBI सिल्वर ETF | 4,747 | 670 | 272 | — |
| कोटक सिल्वर ETF | 3,379 | 674 | 273 | 69 |
| आदित्य बिड़ला SL सिल्वर ETF | 2,895 | 673 | 273 | 68 |
| टाटा सिल्वर ETF | 2,883 | 708 | 287 | — |
| DSP सिल्वर ETF | 2,172 | 674 | 274 | 69 |
| एक्सिस सिल्वर ETF | 1,473 | 670 | 272 | 69 |
| UTI सिल्वर ETF | 1,375 | 695 | 270 | — |
आखिर क्यों रॉकेट बनी हुई है चांदी?
चांदी की कीमतों में इस ऐतिहासिक तेजी के पीछे सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि इंडस्ट्रियल डिमांड का एक बड़ा हाथ है. चांदी अब सिर्फ गहनों या सिक्कों तक सीमित नहीं है:-
- सोलर एनर्जी: दुनिया भर में सोलर पैनल का निर्माण बढ़ रहा है, जिनमें चांदी का भारी यूज होता है.
- इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी: इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और आधुनिक गैजेट्स में चांदी एक अनिवार्य हिस्सा है.
- सप्लाई बनाम डिमांड: पिछले कुछ वर्षों से चांदी की ग्लोबल सप्लाई इसकी मांग के मुकाबले कम रही है. जब किसी चीज़ की मांग अधिक और आपूर्ति कम होती है, तो उसकी कीमत का बढ़ना तय है.
निवेश से पहले समझ लें टैक्स का गणित
जितना महत्वपूर्ण मुनाफा कमाना है, उतना ही जरूरी है यह जानना कि सरकार उसमें से कितना हिस्सा लेगी. सिल्वर ईटीएफ को टैक्स के लिहाज से लिस्टेड सिक्योरिटीज की श्रेणी में रखा गया है.
लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस (LTCG): यदि आप अपने सिल्वर ईटीएफ को 12 महीने (1 साल) से अधिक समय तक होल्ड करते हैं, तो होने वाले मुनाफे पर 12.5% की दर से टैक्स लगेगा. ध्यान रहे कि अब इसमें इंडेक्सेशन (Indexation) का लाभ नहीं मिलता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.