टाटा समूह की मुख्य कंपनी टाटा संस ने मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित रतन टाटा के मशहूर घर को लीज पर लिया है. यह घर उसी समूह की दूसरी कंपनी इवर्ट इन्वेस्टमेंट्स के पास है और पांच साल के लिए यह समझौता किया गया है.
खबर है कि इस घर में अब नोएल टाटा रहेंगे.
दस्तावेजों के मुताबिक इस संपत्ति के लिए शुरुआती किराया 17.60 लाख रुपये प्रति माह तय किया गया है. समझौते के अनुसार 1 अप्रैल 2027 से किराए में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी होगी. इसके अलावा टाटा संस ने इस डील के तहत 10 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त सुरक्षा जमा भी रखा है.
पांच साल के लिए हुआ समझौता
यह लीज समझौता कुल पांच साल के लिए किया गया है. कागजी तौर पर यह अनुबंध 6 फरवरी 2026 को पूरा हुआ, लेकिन इसे 10 अक्टूबर 2024 से प्रभावी माना गया है. रियल एस्टेट बाजार के जानकारों के मुताबिक कोलाबा की इस करीब 13200 वर्ग फीट की संपत्ति की बाजार कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है.
अब कौन रहेगा इस घर में
रतन टाटा के निधन के बाद इस घर को लेकर काफी चर्चा रही है कि आगे यहां कौन रहेगा. अब सामने आए दस्तावेजों और सुरक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों से संकेत मिल रहे हैं कि यहां Noel Tata शिफ्ट हो सकते हैं. नोएल टाटा फिलहाल मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं और वे टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन भी हैं.
टाटा परिवार से जुड़ा इतिहास
यह बंगला टाटा परिवार की विरासत का हिस्सा माना जाता है. साल 2004 में इसे खतरनाक घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद 2008 में इसका पुनर्निर्माण शुरू किया गया. 2012 में सक्रिय जिम्मेदारियों से अलग होने के बाद रतन टाटा इसी घर में रहने लगे थे. बताया जाता है कि इस घर का डिजाइन भी उन्होंने अपनी पसंद के मुताबिक तैयार करवाया था. अब इस संपत्ति को लेकर हुई नई लीज डील ने एक बार फिर इसे चर्चा में ला दिया है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.