कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में तेजी देखने को मिली है. ऐसे में कई निवेशक क्रूड ऑयल को पोर्टफोलियो में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं. इसमें निवेश के लिए ऑयल ETF, तेल कंपनियों के शेयर और MCX पर फ्यूचर्स ट्रेडिंग जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं.
Crude Oil में ऐसे करें निवेश
क्रूड ऑयल में निवेश के ऑप्शन
1. ऑयल ETF
कच्चे तेल में निवेश का एक आसान तरीका ऑयल एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) है. ये फंड तेल की कीमत या उससे जुड़े इंडेक्स को ट्रैक करते हैं. निवेशक सीधे फ्यूचर्स ट्रेडिंग किए बिना भी तेल के भाव में उतार-चढ़ाव का फायदा उठा सकते हैं. विदेशी बाजारों में लिस्टेड ETF जैसे यूनाइटेड स्टेट्स ऑयल फंड (USO Fund) तेल की कीमतों को करीब-करीब ट्रैक करते हैं. हालांकि इसमें निवेश के लिए ग्लोबल अकाउंट की जरूरत होती है. अरुण एसेट’ के अंकित पटेल के मुताबिक, इसमें दो साल से ज्यादा निवेश रखने पर 12.5% लॉन्ग टर्म टैक्स लगता है. हालांकि, 10 लाख से ज्यादा विदेश भेजने पर 20% TCS का ध्यान रखना होगा.
2. तेल कंपनियों के शेयर
निवेशक तेल खोजने, निकालने और रिफाइनिंग करने वाली कंपनियों के शेयर भी खरीद सकते हैं. जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो बड़ी ऊर्जा कंपनियों जैसे ExxonMobil, Chevron और BP को फायदा होता है, जिससे उनके शेयरों में भी तेजी आ सकती है.
3. MCX पर ट्रेडिंग
भारत में निवेशक मल्टी-कमोडिटी सिस्टम (MCX) के जरिए कच्चे तेल के फ्यूचर्स में ट्रेडिंग कर सकते हैं. इसमें निवेशक भविष्य में कीमत बढ़ने या घटने की उम्मीद पर पोजिशन लेते हैं. लेकिन यह तरीका रिस्क भरा माना जाता है क्योंकि इसमें मार्जिन और लीवरेज का इस्तेमाल होता है. कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव होने से मुनाफा भी बढ़ सकता है और नुकसान भी.
निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एक्सपर्ट के अनुसार कच्चे तेल में निवेश करने से पहले कई ग्लोबल फैक्टर्स को समझना जरूरी है. इनमें ग्लोबल डिमांड-सप्लाई, जियो-पॉलिटिकल, ओपेक (OPEC) देशों के फैसले और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं. इस सेक्टर में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, इसलिए एक्सपर्ट लॉन्ग टर्म की रणनीति और डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो रखने की सलाह देते हैं. अगर निवेशक रिस्क को समझकर सही रणनीति अपनाएं, तो कच्चा तेल उनके निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने और संभावित रिटर्न बढ़ाने का एक ऑप्शन बन सकता है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.