सोमवार को आई 3 बड़ी पॉजिटिव खबरों के बीच मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है.
मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी रहने की उम्मीद है.(Image:AI)
नई दिल्ली. एक ही दिन में 3 बड़ी पॉजिटिव खबरों से मंगलवार को शेयर बाजार में बड़ी तेजी दिखने की उम्मीद नजर आ रही है. सबसे पहले ईरान और अमेरिका के बीच समझौते पर बातचात शुरू हो गई. दूसरी पॉजिटिव न्यूज तब सामने आई जब पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचात हुई. इसके बाद ट्रंप ने ट्विट करके भारत पर टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया. साथ ही दोनों देशों के बीच ट्रेड डील की सफलता भी सामने आ गई. इन खबरों के साथ ही गिफ्ट निफ्टी भी 500 प्वाइंट ऊपर पहुंच गया. इससे मंगलवार को गैप अप ओपनिंग की संभावना है.
About the Author
Rakesh SinghRakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें