Train Ticket Reservation: 14 और 15 मार्च 2026 की मध्य रात्रि में दिल्ली की पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) की सेवाएं कुछ समय के लिए बंद रहेंगी. इस वजह से दिल्ली PRS साइट लगभग 3 घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेगी.
रेलवे की PRS सेवा 3 घंटे रहेगी बंद
कब और कितनी देर बंद रहेगा सिस्टम?
पीआरएस सेवाएं 14 और 15 मार्च 2026 की दरम्यानी रात (शनिवार और रविवार की रात) को लगभग 3 घंटे के लिए बंद रहेगी. इस दौरान फाइलों के कम्प्रेशन का काम किया जाएगा ताकि भविष्य में सिस्टम और तेजी से काम कर सके. काम पूरा होते ही सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी.
कौन सी सेवाएं प्रभावित होंगी?
सिस्टम बंद रहने के दौरान यात्री नीचे दी गई सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे:
- 139 सेवा: फोन के जरिए PNR या अन्य पूछताछ नहीं हो सकेगी.
- दिल्ली पीआरएस सेवाएं
- EDR: ई-डिमांड रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी इस दौरान नहीं मिलेगी.
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना और टिकट संबंधी काम इस समय सीमा को ध्यान में रखकर पहले ही निपटा लें.
About the Author

रवि सिंह News 18 India में कार्यरत हैं. पिछले 20 वर्षों से इलेक्ट्रानिक मीडिया में सक्रिय हैं. उनकी मुख्य रूप से रेलवे,स्वास्थ्य,शिक्षा मंत्रालय,VHP और राजनीतिक गतिविधियों पर पकड़ है. अयोध्या में मंदिर की कवरेज…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.