अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बीच टकराव खुली जंग में बदल गया है. फेड मुख्यालय के रेनोवेशन खर्च को लेकर ट्रंप प्रशासन ने पॉवेल पर आपराधिक जांच शुरू की है. ट्रंप पक्ष का आरोप है कि परियोजना में गड़बड़ी हुई और पॉवेल ने सीनेट के सामने झूठ बोला, जबकि पॉवेल इसे ब्याज दरें न घटाने के दबाव से जुड़ा राजनीतिक कदम बता रहे हैं. वहीं, पूर्व फेड चेयर और कई अर्थशास्त्री कहते हैं कि फेड की स्वतंत्रता जरूरी है. अगर राजनीति दखल देगी तो अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.