upGrad Unacademy Deal: दिग्गज एडटेक कंपनी upGrad ने अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी Unacademy को खरीदने के लिए को खरीदने के लिए टर्म शीट साइन कर दी है. इस डील के बाद भी Unacademy के फाउंडर गौरव मुंजाल इसके CEO बने रहेंगे.
(फोटो- x@AQuietAnalyst)
upGrad Unacademy Deal: ऑनलाइन पढ़ाई की दुनिया से एक बड़ी खबर आ रही है. दिग्गज एडटेक कंपनी अपग्रैड (upGrad) ने अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी अनएकेडमी (Unacademy) को खरीदने के लिए एक शुरुआती समझौते पर दस्तखत कर दिए हैं. यह पूरा सौदा ‘शेयर स्वैप’ के जरिए होगा यानी इसमें नकद पैसों के बजाय शेयर्स का लेन-देन होगा. दोनों कंपनियों के फाउंडर्स रोनी स्क्रूवाला और गौरव मुंजाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी.
स्क्रूवाला ने एक्स पर लिखा, ‘हम अपग्रैड में अनएकेडमी के अधिग्रहण के लिए ऑल स्टॉक डील पर टर्म शीट साइन कर चुके हैं. फाउंडर और सीईओ गौरव मुंजाल अनएकेडमी में बने रहेंगे और कंपनी के उस काम पर ध्यान देंगे, जिसमें वह सबसे मजबूत है यानी ऐसे ऑनलाइन एजुकेशन प्रोडक्ट बनाना जिन्हें लर्नर्स पसंद करें.’
We at upGrad have signed a term sheet to acquire Unacademy in an all-stock deal, with Founder and CEO @gauravmunjal staying on to build Unacademy and focus on what it does best, creating online education products that learners love. We have also agreed to a break fee were we not…