अब आपको यूपीआई पेमेंट करने के लिए बार-बार 4 या 6 अंकों का UPI PIN याद रखने या उसे दूसरों के सामने दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी. आप अपने फोन के फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का इस्तेमाल करके सीधे भुगतान कर पाएंगे. यह सुविधा अब कई यूपीआई ऐप्स में मिल रही है.
अब उंगली टच करते ही हो जाएगा UPI पेमेंट (एआई फोटो)
इस नए सिस्टम में यूजर को पेमेंट करने के लिए सिर्फ फोन की स्क्रीन पर उंगली रखना या फेस स्कैन करना होगा. इसके बाद पेमेंट तुरंत ऑथेंटिकेट होकर पूरा हो जाएगा. इससे पेमेंट करना पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित माना जा रहा है.
इन ऐप्स में मिलेगा फीचर
यह बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर धीरे-धीरे कई लोकप्रिय UPI ऐप्स में जोड़ा जा रहा है. जैसे
- Amazon Pay
- Google Pay
- PhonePe
- Paytm
आने वाले समय में अन्य UPI ऐप्स में भी यह विकल्प मिलने की उम्मीद है.
कैसे काम करेगा यह फीचर
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा होती है. UPI ऐप्स अब इसी सिक्योरिटी सिस्टम का इस्तेमाल करके पेमेंट को ऑथेंटिकेट करेंगे. अगर आपने ऐप की सेटिंग में जाकर फिंगरप्रिंट पेमेंट फीचर चालू कर दिया है, तो पेमेंट के समय PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से पेमेंट कंफर्म हो जाएगा.
क्यों जरूरी माना जा रहा है यह बदलाव
UPI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ-साथ UPI फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं. कई बार लोग PIN देखते या पूछकर धोखाधड़ी कर लेते हैं. अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों पर UPI PIN डालते समय पास खड़े लोग स्क्रीन देखकर PIN जान सकते हैं, जिसे ‘शोल्डर सर्फिंग’ कहा जाता है. बायोमेट्रिक पेमेंट आने से इस तरह का जोखिम काफी हद तक कम हो जाएगा. इसके अलावा, गलत PIN डालने या PIN भूल जाने की वजह से फेल होने वाले ट्रांजैक्शन की समस्या भी कम होगी.
फिर भी सावधानी जरूरी
हालांकि यह फीचर काफी सुविधाजनक है, लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि फोन की सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है. अगर फोन किसी और के हाथ में चला गया तो बायोमेट्रिक पेमेंट का गलत इस्तेमाल भी संभव हो सकता है.
PhonePe में कैसे एक्टिव करें बायोमेट्रिक पेमेंट ?
- PhonePe ऐप खोलें.
- Profile में जाएं.
- Manage Payments पर टैप करें.
- Biometric Pay आइकन चुनें.
- संबंधित बैंक खाते के लिए Biometric Authentication ऑन करें.
- एक बार UPI PIN और बायोमेट्रिक से कंफर्म करें.
About the Author

Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.