Last Updated:
अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर हमले कर दिए हैं, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. फिर भी क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही टिकी हुई हैं, जो पिछले बड़े संकटों से बिल्कुल अलग है. एनालिस्ट जैक प्रैंडेली ने पुराने चार्ट दिखाते हुए चेतावनी दी है कि ‘कुछ बड़ा आने वाला है’. बाजार अभी शांत दिख रहा है, लेकिन इतिहास कहता है कि ऐसी शांति अक्सर बड़े तेल उछाल की शुरुआत होती है.
सोमवार को क्रूड ऑयल के दाम में धमाका हो सकता है. (Image:AI)
इतिहास के बड़े झटकों से तुलना
प्रैंडेली के चार्ट में पिछले 100 साल के बड़े संकट दिखाए गए हैं, जैसे 1973 का ओपेक एम्बार्गो जहां कीमतें चार गुना हो गईं, 1979 का ईरान संकट जहां तेल दोगुना हुआ, 1990 का गल्फ वॉर, 2008 में 140 डॉलर तक पहुंच और 2022 का रूस-यूक्रेन युद्ध जहां कीमतें 115 डॉलर तक उछलीं. हर बार शुरुआत में बाजार ने इसे ‘कंट्रोल्ड’ माना, लेकिन बाद में बड़ा झटका लगा. अब 2026 में अमेरिका-इजराइल के हमलों के बावजूद ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर पर अटका है, जबकि पहले ऐसे मौकों पर तुरंत तेजी आ जाती थी. यह शांति बाजार की चूक हो सकती है, क्योंकि ईरान के निर्यात टर्मिनल अभी सुरक्षित हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है.
🚨 1979: Iran crisis, Oil doubled
2026: US strikes Iran, Brent sits at $70
Every spike on this chart had a trigger.
This is 100 years of oil prices.
Every geopolitical shock that moved markets:
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.