अमेरिका-ईरान युद्ध ने हवाईअड्डों पर मलबे और धमाकों की खबरों ने गल्फ के सुपर रिच को जमीन पर उतरने पर मजबूर कर दिया है. रईसजादे अब अपनी करोड़ों की लैंबोर्गिनी और फरारी में सऊदी अरब तक 10-10 घंटे की सड़क यात्रा कर रहे हैं. इसके बाद यहां से यूरोप और अमेरिका हवाई मार्ग से जा रहे हैं.
गल्फ के धन-कुबेर जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाना चाहते हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट की की मानें तो अमीरों में दहशत का आलम यह है कि वे गल्फ छोड़ने के लिए एक प्राइवेट जेट के लिए वे 3,50,000 डॉलर (करीब 3.2 करोड़ रुपये) तक की मोटी रकम हाथोंहाथ देने को तैयार हैं. निजी जेट ब्रोकरेज कंपनी विमाना प्राइवेट (Vimana Private) के सीईओ अमीरह नरन का कहना है कि इस वक्त इन रईसों के पास अपनी महंगी गाड़ियों और हीरों को पीछे छोड़ भागने के अलावा कोई ‘असली विकल्प’ नहीं बचा है. विमान कम हैं और भागने वाले ज्यादा, इसलिए किराया हर घंटे बढ रहा है.
पहले 10 घंटे की रोड ट्रिप और फिर यूरोप का टिकट
हवाईअड्डों पर मलबे और धमाकों की खबरों ने इन रईसों को जमीन पर उतरने पर मजबूर कर दिया है. रईसजादे अब अपनी करोड़ों की लैंबोर्गिनी और फरारी में सऊदी अरब तक 10-10 घंटे की सड़क यात्रा कर रहे हैं. क्यों? क्योंकि सऊदी फिलहाल उनके लिए वो खिड़की है जहां से वे सुरक्षित यूरोप के लिए निजी चार्टर प्लेन पकड़ सकते हैं. सुरक्षा फर्म अलमा रिस्क (Alma Risk) के इयान मैककॉल कहते हैं कि उनके पास व्यक्तिगत ग्राहकों और कॉर्पोरेट घरानों की कॉल्स की बाढ़ आ गई है. हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है] “कितना भी पैसा ले लो, बस यहां से बाहर निकालो!”
प्राइवेट जेट का किराया आसमान पर
जब रईसों में भगदड़ मचती है, तो मुनाफा निजी विमान कंपनियों का होता है. यूरोप तक की एक छोटी सी उड़ान का किराया अब साढ़े तीन लाख डॉलर के पार चला गया है. रईसजादे अब अपनी उन लक्जरी संपत्तियों को छोड़कर यूरोप जाने की फिराक में है ताकि जान बच सके. फिलहाल, गल्फ के आसमान में बिजनेस क्लास की सीटों के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने वाली ‘प्राइवेट टेक-ऑफ’ के लिए जंग छिड़ी है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.