अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनकी निजी संपत्ति में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक महज एक साल में उनकी नेटवर्थ करीब 1.4 अरब डॉलर बढ़ी है. क्रिप्टो, रियल एस्टेट और टैरिफ रणनीति इस उछाल की बड़ी वजह मानी जा रही है.
क्रिप्टो और रियल एस्टेट से सबसे बड़ी कमाई
रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप की संपत्ति में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा स्रोत क्रिप्टोकरेंसी और वैश्विक रियल एस्टेट बिजनेस रहा. ट्रंप परिवार की कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल और एक मीम कॉइन के जरिए कमाई 867 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई जा रही है. इसके अलावा ट्रंप ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रामक तरीके से प्रमोट किया गया. अलग-अलग देशों में 20 प्रोजेक्ट्स को लाइसेंस देकर उन्होंने करीब 23 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त कमाई की.
भारत से वियतनाम तक फैला ट्रंप ब्रांड
दूसरे कार्यकाल में ट्रंप ने अपने नाम को एक ग्लोबल ब्रांड की तरह इस्तेमाल किया. भारत में पुणे का ट्रंप वर्ल्ड सेंटर देश का पहला ट्रंप-ब्रांडेड कमर्शियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट माना जा रहा है. इस प्रोजेक्ट से ट्रंप को करीब 289 मिलियन डॉलर की कमाई होने का अनुमान है. वहीं वियतनाम में भी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का प्रभाव देखने को मिला, जहां गोल्फ कॉम्प्लेक्स के एक बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद टैरिफ से जुड़ा फैसला बदला गया.
टैरिफ को बनाया रणनीतिक हथियार
डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को सिर्फ व्यापार नीति नहीं, बल्कि एक रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया. रिपोर्ट के मुताबिक वियतनाम पर लगाए गए 46 फीसदी टैरिफ को घटाकर 20 फीसदी कर दिया गया, जब हनोई में 1.5 अरब डॉलर के ट्रंप ऑर्गनाइजेशन गोल्फ कॉम्प्लेक्स को मंजूरी मिली. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में ट्रंप ने दावा किया कि उनकी नीतियों से अमेरिका में 1.8 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आया, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम अमेरिकी उपभोक्ता महंगाई से जूझ रहा है. अमेरिका की औसत सालाना आय करीब 83,000 डॉलर है, जबकि ट्रंप की कमाई ने उन्हें एक ही साल में औसत अमेरिकी से 16,720 गुना आगे पहुंचा दिया है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.