चीन से संभावित व्यापारिक समझौते को लेकर अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को सभी सामानों पर 100 फीसदी टैरिफ की धमकी दी है. इस चेतावनी से उत्तर अमेरिका की व्यापारिक राजनीति फिर गरमा गई है.
ट्रंप का ‘ड्रॉप ऑफ पोर्ट’ पर सख्त रुख
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को ‘गवर्नर कार्नी’ कहकर संबोधित किया और चेतावनी दी कि अमेरिका किसी भी सूरत में चीन के लिए कनाडा को बैकडोर नहीं बनने देगा. उन्होंने लिखा कि अगर कनाडा चीन के सामान को अमेरिका तक पहुंचाने का रास्ता बनता है, तो यह गलतफहमी होगी. ट्रंप के मुताबिक, ऐसा कोई भी कदम अमेरिका की आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा माना जाएगा.
चीन से नजदीकी पर कनाडा को डराने की कोशिश
अपने संदेश में ट्रंप ने चीन को लेकर तीखी भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने दावा किया कि चीन कनाडा की अर्थव्यवस्था, कारोबार और सामाजिक ढांचे को ‘निगल’ सकता है. ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ कोई भी बड़ी डील कनाडा के लिए विनाशकारी साबित होगी. इस बयान को कई विशेषज्ञ दबाव की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं, ताकि कनाडा चीन के साथ अपने रिश्तों को सीमित रखे.
100% टैरिफ की खुली धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि अगर कनाडा चीन के साथ कोई व्यापारिक समझौता करता है, तो अमेरिका तुरंत जवाबी कार्रवाई करेगा. ट्रंप ने कहा कि ऐसे हालात में सभी कनाडाई सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. इससे कनाडा के निर्यात, उद्योग और रोजगार पर भारी असर पड़ सकता है. फिलहाल कनाडा अमेरिका का अहम व्यापारिक साझेदार है, ऐसे में यह धमकी दोनों देशों के लिए चिंता का विषय बन गई है.
पहले भी बढ़ चुका है विवाद
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने कनाडा पर हमला बोला हो. इससे पहले उन्होंने ग्रीनलैंड से जुड़े ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट का विरोध करने पर भी कनाडा को निशाने पर लिया था. हाल ही में डावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बिना नाम लिए बड़ी ताकतों द्वारा छोटे देशों पर दबाव बनाने की आलोचना की थी. माना जा रहा है कि ट्रंप की यह प्रतिक्रिया उसी बयान से जुड़ी है. मौजूदा हालात में चीन, कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक खींचतान आगे और गहराने की आशंका जताई जा रही है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.