मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाह का कहना है कि हालांकि बाजार में शुरुआती तेजी की उम्मीद है, लेकिन असली परीक्षा 25,950 से 26,000 के रेजिस्टेंस स्तरों पर होगी. पिछले कुछ हफ्तों से निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. उनका कहना है कि यदि निफ्टी 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर जाता है और वहां टिकता है तो यह बाजार में एक नए बुल रन की शुरुआत होगी. यदि इंडेक्स इन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव झेलता है तो फिर यह कंसोलिडेशन मोड में जा सकता है.
बैंक निफ्टी बना बाजार का ‘सारथी’
शाह के अनुसार, मौजूदा बाजार परिदृश्य में बैंकिंग सेक्टर विजेता बनकर उभरा है. जहां निफ्टी50 अपने लाइफटाइम हाई से करीब 3 फीसदी नीचे है, वहीं बैंक निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर के बिल्कुल करीब मंडरा रहा है. बैंक निफ्टी-निफ्टी रेशियो का 33 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचना यह साबित करता है कि बाजार की कमान अब बैंकिंग शेयरों के हाथों में है.
तकनीकी संकेतकों की बात करें तो डेली और वीकली रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स बेहद मजबूत मोमेंटम दिखा रहे हैं. 61,700 के ऊपर का ब्रेकआउट बैंक निफ्टी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा, जो पूरे बाजार के सेंटिमेंट को सकारात्मक बनाए रखने में मदद करेगा.
कहां लगाएं पैसा
सुदीप शाह कुछ चुनिंदा शेयरों पर बुलिश हैं. उनके अनुसार, इंडियन बैंक ने अपने वीकली चार्ट पर एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है, जो लंबी अवधि के लिए एक अच्छी खरीदारी का संकेत है. वहीं, टाटा स्टील भी डेली चार्ट पर मजबूती दिखा रही है. यह शेयर लगातार ‘हायर हाई-हायर लो’ का पैटर्न बना रहा है, जो यह दर्शाता है कि हर गिरावट पर खरीदारी हो रही है. टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के कम होने का फायदा विशेष रूप से मेटल और एक्सपोर्ट ओरिएंटेड शेयरों को मिल सकता है, जिससे टाटा स्टील जैसे शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ना स्वाभाविक है.
अहम सपोर्ट लेवल
निफ्टी के लिए 25,400–25,350 का क्षेत्र एक मजबूत आधार का काम कर रहा है. सुदीप शाह का कहना है कि यदि किसी कारणवश निफ्टी 25,350 के स्तर के नीचे फिसल जाता है तो बाजार में 25,000 तक का तेज करेक्शन देखने को मिल सकता है. इसलिए वर्तमान स्थिति में निवेशकों को ‘बाय ऑन डिप्स’ की रणनीति अपनानी चाहिए, लेकिन साथ ही ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग का भी ध्यान रखना चाहिए.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.