आईबीजेए के मुताबिक, 9 फरवरी को 999 प्योरिटी सोना 1,54,876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. 10 और 11 फरवरी को तेजी आई और 11 फरवरी को सोना 1,57,322 रुपये प्रति 10 ग्राम के हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. हालांकि 12 फरवरी से गिरावट का दौर शुरू हुआ. 13 फरवरी को सोना घटकर 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
9 फरवरी को 999 प्योरिटी चांदी 2,53,665 रुपये प्रति किलो थी. 10 और 11 फरवरी को दाम बढ़कर 2,59,133 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए. 12 फरवरी को रेट लगभग स्थिर रहा, लेकिन 13 फरवरी को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. हफ्ते के आखिरी दिन चांदी 2,42,433 रुपये प्रति किलो पर आ गई.
आईबीजेए की दरें देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि आईबीजेए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए की ओर से जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.
बीते एक हफ्ते में कितना बदला सोने का रेट (999 प्योरिटी)
09 फरवरी, 2026 – 1,54,876 रुपये प्रति 10 ग्राम
10 फरवरी, 2026 – 1,56,255 रुपये प्रति 10 ग्राम
11 फरवरी, 2026 – 1,57,322 रुपये प्रति 10 ग्राम
12 फरवरी, 2026 – 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम
13 फरवरी, 2026 – 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम
बीते एक हफ्ते में कितना बदला चांदी का रेट (999 प्योरिटी)
09 फरवरी, 2026 – 2,53,665 रुपये प्रति किलोग्राम
10 फरवरी, 2026 – 2,59,100 रुपये प्रति किलोग्राम
11 फरवरी, 2026 – 2,59,133 रुपये प्रति किलोग्राम
12 फरवरी, 2026 – 2,59,133 रुपये प्रति किलोग्राम
13 फरवरी, 2026 – 2,42,433 रुपये प्रति किलोग्राम
मोबाइल पर जानें गोल्ड का रेट
बता दें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है. आप सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा. SMS के द्वारा सोने के भाव की जानकारी आपको भेज दी जाती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.