Salary Account Update : अगर आप अपना सैलरी अकाउंट बदल रहे हैं या फिर नौकरी बदलने पर बैंक खाता भी बदल रहे हैं तो इसकी जानकारी पीएफ खाते में अपडेट करना भी जरूरी है. अगर आप अपने बैंक खाते की जानकारी इसमें अपडेट नहीं करते हैं तो पीएफ खाते से पैसे निकालने में भी परेशानी हो सकती है.
पीएफ खाते में सैलरी अकाउंट की डिटेल अपडेट करना जरूरी होता है.
अगर आप नौकरी बदलने या फिर किसी अन्य वजह से अपना सैलरी अकाउंट बदलते हैं तो निश्चित रूप से अपने पीएफ खाते में भी इसकी जानकारी जरूर अपडेट करें. ऐसा नहीं करने पर जब आप पीएफ खाते से पैसे निकालने जाएंगे तो उसमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पहले से खाता अपडेट रखने पर आप आपात स्थिति में अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं. अगर अपडेट नहीं किया है तो इमरजेंसी में पीएफ खाते से पैसे निकालने से पहले आपको अपना सैलरी अकाउंट अपडेट करना होगा, जिससे इंतजार बढ़ सकता है.
खुद अपडेट नहीं होती बैंक डिटेल
जब आप जॉब बदलते हैं या फिर नया सैलरी अकाउंट खुलवाते हैं तो नियोक्ता इसकी जानकारी आपके पेरोल रिकॉर्ड में डाल देता है. लेकिन, आपका पीएफ अकाउंट इस प्रक्रिया से अलग रहता है और पीएफ के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ आपका पुराना अकाउंट ही लिंक रहता है. जब तक आप खुद से अपना बैंक अकाउंट पीएफ के साथ अपडेट नहीं करते, इसमें बदलाव नहीं होता. लिहाजा जरूरी है कि सैलरी अकाउंट बदलते ही आप इसकी डिटेल अपने पीएफ खाते में भी जरूर अपडेट कर दें.
क्या हो सकती है दिक्कत
अगर आपने अपना नया सैलरी अकाउंट पीएफ खाते के साथ अपडेट नहीं किया है तो उसमें पुराने अकाउंट की डिटेल ही दिखेगी. दिक्कत तब आती है, जबकि आपका पुराना अकाउंट बंद या निष्क्रिय हो जाता है. तक आपकी पीएफ निकासी अटक सकती है और पैसा मिलने में देरी होगी. कई बार तो आपको भुगतान बाउंस बैक हो जाता है और पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ती है. ऐसे में न सिर्फ आपको पैसे निकालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, बल्कि आपात स्थिति में पैसों की कमी से परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है.
अपडेट से पहले क्या ध्यान रखें
अगर आपको भी अपने सैलरी अकाउंट की जानकारी पीएफ खाते में अपडेट करनी है तो सबसे पहले ई-सेवा पोर्टल पर जाना होगा और अपने UAN से जुड़े बैंक खाते की जानकारी देखें. इस दौरान सिर्फ बैंक खाते को ही नहीं, बल्कि यह भी देखें कि आपका आधार और पैन बैंक रिकॉर्ड के साथ वेरिफाई है अथवा नहीं. इसे बहुत ध्यान से देखें, क्योंकि एक स्पेलिंग की भी गलती हुई तो भी आपकी धन निकासी रिजेक्ट हो सकती है. अगर कोई मिसमैच है तो उसे भी जरूर सही कर दें, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर सिस्टम आपके खाते का अपडेट भी नहीं स्वीकार करेगा.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.