यस बैंक को नया बॉस मिल गया है. आरबीआई ने विनय मुरलीधर टोंसे को 3 साल के लिए बैंक का नया एमडी और सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी दी है, जो प्रशांत कुमार की जगह लेंगे.
यस बैंक का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है SBMC (फोटो- पीटीआई)
विनय टोंसे अभी तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में रिटेल ऑपरेशंस की अगुवाई कर रहे थे. वे प्रशांत कुमार की जगह लेंगे, जिनका बढ़ाया गया कार्यकाल 6 अप्रैल को खत्म होने वाला है.
2020 में प्रशांत कुमार बने थे यस बैंक के एमडी और सीईओ
यस बैंक को साल 2020 में गंभीर वित्तीय संकट से बचाया गया था. उस समय बढ़ते खराब कर्ज (NPA) के चलते बैंक मुश्किल में आ गया था और प्रशांत कुमार को एमडी और सीईओ बनाया गया था.
Yes Bank का सबसे बड़ा शेयर होल्डर है SMBC
पिछले साल जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) ने यस बैंक में 24 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. इसके साथ ही वह यस बैंक का सबसे बड़ा शेयर होल्डर बन गया. यह किसी जापानी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट का भारत में अब तक का बड़ा निवेश माना जाता है. यस बैंक ने कहा था कि वह एसबीएमसी की ग्लोबल ताकत का इस्तेमाल कर भारत-जापान के बीच व्यापार, निवेश, कॉरपोरेट बैंकिंग और क्रॉस-बॉर्डर सर्विसेज को और मजबूत करेगा.
यस बैंक में SBI समेत कई बैंकों का निवेश
गौरतलब है कि मार्च 2020 में, कोविड से ठीक पहले, RBI और सरकार की अगुवाई में यस बैंक को बचाने के लिए एसबीआई समेत कई बैंकों ने निवेश किया था. उस वक्त एसबीआई के पास करीब 24 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो अब घटकर 10 फीसदी से कुछ ज्यादा रह गई है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.