वंदेभारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाओं वाली ट्रेन ईरान में भी चलती है. इस शाही ट्रेन को वहां के लोग वंदेभारत की तुलना करते हैं. इसकी स्पीड भी गजब की है. प्रीमियम क्लास की इस ट्रेन पर जंग का असर पड़ा है. क्या लोगों ने इसमें सफर करना बंद कर दिया या ट्रेन चलाई जा रही है,
प्रीमियम श्रेणी की है ये ट्रेन,लंबी दूरी करती है तय.
ईरान की सबसे तेज और लग्जरी ट्रेनों में फड़क एक्सप्रेस है.वहां के लोग इसे अकसर ‘ईरान का वंदे भारत’ कहते हैं. यह ट्रेन ईरान की सबसे शानदार और आरामदायक मानी जाती है. इसकी सुविधाओं के हिसाब से इसे ‘मूविंग 5-स्टार होटल’ तक कहा जाता है. ये ट्रेन तेहरान-मशहद, तेहरान-शिराज, तेहरान-अहवाज और अन्य प्रमुख रूट्स पर चलती है. जंग के बावजूद रेल सर्विस प्रभावित नहीं हुई हैं. ट्रेनें मुख्य रूप से उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम रूट्स पर चल रही हैं, और फड़क जैसी लग्जरी ट्रेनें रेगुलर रूप से चल रही हैं.
सवारी हुई कम
ट्रेन भी भले नियमित रूप से चल रही हो, पर इसमें सफर करने वालों की संख्या काफी कम हो गयी है. वो ही लोग सफर कर रहे हैं, िजनकों जाना जरूरी होता है. जनकारी के अनुसार युद्ध शुरू होने के बाद (फरवरी अंत से) ऑक्यूपेंसी रेट में 30 से 50 फीसदी तक गिरावट आयी है. पहले यह ट्रेन की आक्यूपेंसी रेट 80 से 95 फीसदी तक होती थी.
ट्रेन की विशेषताएं
स्पीड के मामले में यह ट्रेन शानदार है. 160 से 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ये ट्रेन चलती हैं. इसमें लग्जरी सीट्स, वाई-फाई, पावर सॉकेट, एयरक्राफ्ट-स्टाइल इंटीरियर, प्राइवेट केबिन, रेस्तरां, एंटरटेनमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं. इसका किराया लगभग 1,000 से 2,000 रुपये (ईरानी रियाल में) के बीच है. इस वजह से ये ट्रेन प्रीमियम श्रेणी में आती है. हालांकि ईरान में पर्दिस ट्रेन भी तेज है, जिसकी स्पीड (160 किमी प्रति घंटा), पर यह फड़क से कम लग्जरी है. ईरान तेहरान-क़ोम-इस्फहान हाई-स्पीड रेल (300 किमी प्रति घंटे) पर काम कर रहा है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.