Business Idea: अगर आप भी बिजनेस करने की सोच रहे हैं. तो ऐसे सभी लोग कम बजट लगाकर भी मिल्टस से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट बना सकते हैं .जिनकी अभी काफी डिमांड देखने को मिल रही है. इसके लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है.
मोटे अनाज के प्रोडक्ट की है काफी डिमांड
एक्सपोर्ट रमेश जोशी ने बताया कि जिस तरह से वर्तमान समय में युवा बिस्किट, नूडल्स सहित विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट को खाते हुए दिखाई देते हैं. इसीलिए बाजार के बदलते ट्रेड को देखते हुए मोटे अनाज के माध्यम से भी इस तरह के प्रोडक्ट तैयार कर सकते हैं. इसके लिए ज्वार, बाजरा, रागी, दाल, चना सहित विभिन्न प्रकार का मोटा अनाज का उपयोग कर सकते है.
उन्होंने बताया की इस तरह से प्रोडक्ट की अगर बात की जाए. तो मिलेट्स को पाउडर में बदलकर प्रोटीन पाउडर भी बनाया जा सकता है. इसके साथ ही हेल्दी स्नैक्स सहित विभिन्न प्रकार के नाश्ते से संबंधित प्रोडक्ट भी आप बना सकते हैं. जिनके प्रति लोगों में काफी दीवानगी भी देखने को मिलती है. क्योंकि यह सभी सेहत के लिए काफी अच्छे हैं.
सरकार की स्कीम भी कर सकती है मदद
उन्होंने बताया इस तरह के बिजनेस को शुरू करने के लिए कोई मोटी रकम लगाने की आवश्यकता नहीं है. मात्र आप 30000 रुपए में भी अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. साथ ही अगर आप इस बिजनेस को आगे बढ़ना चाहते हैं. तो सरकार द्वारा भी विभिन्न प्रकार की स्कीम संचालित की जा रही है. जिसके तहत आप अपने बिजनेस को लोन लेकर मुकाम पर पहुंचा सकते हैं. इसमें सीएम युवा उद्यमी स्कीम काफी बेहतर है. जिसमें ब्याज भी सरकार द्वारा ही उपलब्ध कराया जाता है.
यहां मिल सकती है ट्रेनिंग
इसी के साथ उन्होंने बताया कि इसकी ट्रेनिंग के लिए कृषि विश्वविद्यालय में विशेष तौर पर बैच भी चलाया जाता है. साथ ही केनरा आरसेटी में भी युवा अगर इस तरह कोर्स को करना चाहते हैं. तो संपर्क कर सकते हैं. मानको के अनुसार संख्या के बाद एक बैच बनाकर उनको ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी.
बताते चले कि मोटे अनाज से संबंधित बिजनेस की तरफ अगर आप कदम रखते हैं. तो किसानों की आय को भी दो गुना करने में काफी मदद कर सकते हैं. क्योंकि आप इधर-उधर से सामान खरीदने की जगह सीधे जब किसानों से ही अपने प्रोडक्ट के लिए ज्वार, रागी, मक्का,सहित अन्य प्रकार का अनाज खरीदेंगे. तो उससे उन्हें भी आमदनी होगी. आपको भी कम रेट में अच्छा सामान मिल जाएगा. जिससे आप बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.