मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
सेंसेक्स आज यानी, शुक्रवार 27 फरवरी को 300 अंकों की गिरावट के साथ 82,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट है। ये 25,400 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव है। आईटी शेयरों में खरीदारी है।
एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार
- जापान का निक्केई इंडेक्स 0.19% गिरकर 58,641 पर कारोबार कर रहा है।
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.92% गिरकर 6,249 के स्तर पर आ गया है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.78% चढ़कर 26,586 पर पहुंच गया है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17% गिरकर 4,139 पर ट्रेड कर रहा है।
कल सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था
शेयर बाजार में कल यानी, 26 फरवरी को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 27 अंक गिरकर 82,249 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 14 अंकों की गिरावट रही। ये 25,497 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फार्मा और सरकारी बैंक के शेयरों में तेजी रही है।

खबरें और भी हैं…
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
