Last Updated:
Delhi-Varanasi Bullet train News: दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इसका अगला स्टेशन दिल्ली के सराय काले खां में बनेगा. सराय काले खां आने वाले दिनों में बड़ा ट्रांजिट हब बनने जा रहा है क्योंकि यहां पहले से ही बस अड्डा, दिल्ली मेट्रो लाइन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और RRTS स्टेशन मौजूद हैं और अब यहां हाई स्पीड बुलेट ट्रेन का भी स्टेशन होगा.
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन को लेकर नया अपडेट आया है. दिल्ली में इसका स्टेशन सराय काले खां में बनने वाला है.
पिछली बैठक के दौरान सराय काले खां को हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में शामिल करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिली थी, इसलिए इसे इन्फ्लुएंस जोन में शामिल नहीं किया गया था, हालांकि अब इसे फिर से जोड़ने के लिए योजना में बदलाव किया जाएगा.
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि निजामुद्दीन–सराय काले खां मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब के लिए इन्फ्लुएंस जोन प्लान को मंजूरी देने के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनी है. इसके साथ ही सराय काले खां में प्रस्तावित हाई-स्पीड रेलवे स्टेशन, मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन और संभावित यात्रियों के आंकड़े जैसी जानकारी NHSRCL ने साझा की है.
आइए जानते हैं खास बातें
- . हाई-स्पीड रेल का स्टेशन सराय काले खां और निजामुद्दीन स्टेशन के पास बनाया जाएगा. NHSRCL जमीनी हालात के अनुसार अपनी DPR अपडेट करेगा और नई जानकारी साझा करेगा.
- . NHSRCL कंपनी इस पूरी परियोजना को देख रही है जो 2016 में बनाई गई थी, इसका काम भारत में हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं को फंड देना, बनाना, संभालना और प्रबंधन करना है.
- . आगे चलकर इस हाई स्पीड कॉरिडोर को द्वारका से जोड़ने की भी योजना है, ताकि राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल नेटवर्क तैयार हो सके.
- . रेलवे मंत्रालय की योजना के अनुसार, दिल्ली से शुरू होने वाले तीन हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर प्रस्तावित हैं, जिनमें दिल्ली-वाराणसी भी शामिल है.सराय काले खां बनेगा ट्रांजिट हब
सराय काले आने वाले दिनों में बड़ा ट्रांजिट हब बनने जा रहा है क्योंकि यहां पहले से ही सराय काले खां बस अड्डा, दिल्ली मेट्रो लाइन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और RRTS स्टेशन मौजूद हैं और अब यहां हाई स्पीड बुलेट ट्रेन का भी स्टेशन होगा.
12 बड़े शहरों को जोड़ेगी बुलेट ट्रेन
केंद्रीय बजट 2026–27 में इस बार सात नई बुलेट ट्रेन लाइनों को प्राथमिकता देने की घोषणा की गई थी, जिसमें करीब 813 किलोमीटर लंबा दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर भी शामिल है. यह न केवल दिल्ली और वाराणसी बल्कि नोएडा, जेवर (इंटरनेशनल एयरपोर्ट), मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, अयोध्या (कनेक्टिंग लिंक), रायबरेली, प्रयागराज और भदोही जैसे बड़े शहरों को भी जोड़ेगा.
About the Author

प्रिया गौतम Hindi.News18.com में बतौर सीनियर हेल्थ रिपोर्टर काम कर रही हैं. इन्हें पिछले 14 साल से फील्ड में रिर्पोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है. इससे पहले ये हिंदुस्तान दिल्ली, अमर उजाला की कई लोकेशन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.