Patna Gold Silver Price Today: पटना के सर्राफा बाजार में सोना 141200 रूपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 259200 रूपये प्रति किलो पहुंच गई है.बीते दिनों चांदी के दामों में जहां 12000 रुपये की बढ़ोतरी हुई. वहीं, सोने के दाम में 2000 रुपये की उछाल आई है. आइये जानते हैं आज सोने चांदी की लेटेस्ट कीमत.
इस तेजी से जहां निवेशकों के चेहरे खिले हुए हैं. वहीं, आम ग्राहकों के लिए गहनों की खरीदारी और मुश्किल होती जा रही है. लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर उनके बजट पर पड़ रहा है. बाजार के जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में चांदी के दामों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इसके नए-नए रुख सामने आने की उम्मीद है.
जानें आज किस रेट में हो रही है बिक्री
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 139000 रूपये से बढ़कर 141200 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 145436 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 131000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 107500 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
चांदी में दाम में बढ़ोतरी जारी
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 247500 रूपये से बढ़कर 259200 रूपये हो रही है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 266976 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 254000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 261620 रूपये हो जाती है.
जानें आभूषणों का एक्सचेंज रेट
वहीं, 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 128000 रूपये है. जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 104,500 रूपये में एक्सचेंज हो रहा है. वहीं, चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 246 रूपये प्रति ग्राम है. जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 209 रूपये प्रति ग्राम है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.