ये रूल बहुत सिंपल है. इसमें बस इतना करना है कि आप अपने सालाना खर्च का 25 गुना पैसा निवेश करके जमा कर लें. मतलब अगर आपकी साल में जितना खर्च होता है उसका 25 गुना फंड तैयार हो जाए तो आप रिटायर हो सकते हैं. ये फंड आगे की पूरी जिंदगी के खर्च निकालने के लिए काफी होता है.
4 प्रतिशत पैसा निकालना है समझदारी
ये रूल 4 प्रतिशत रूल पर आधारित है. मतलब रिटायरमेंट के बाद हर साल फंड से सिर्फ 4 प्रतिशत पैसा निकालें. ये 4 प्रतिशत आपके सालाना खर्च को पूरा कर देगा और बाकी पैसा निवेश में रहकर कंपाउंडिंग से बढ़ता रहेगा. इससे फंड कभी खत्म नहीं होता और महंगाई का भी असर कम होता है. जैसे 1.5 करोड़ में से 4 प्रतिशत निकालोगे तो 6 लाख रुपये सालाना मिलेंगे जो आपके खर्च के बराबर है.
इस रूल के बहुत फायदे हैं. सबसे बड़ा फायदा ये है कि प्लानिंग बहुत क्लियर हो जाती है. आप जान जाते हैं कि कितना पैसा जमा करना है. इससे बचत की आदत पड़ती है और निवेश जल्दी शुरू हो जाता है. लंबे समय में कंपाउंडिंग का कमाल होता है, पैसा तेजी से बढ़ता है. नौकरी छोड़ने के बाद भी नियमित आय मिलती रहती है. फाइनेंशियल तनाव कम होता है और भविष्य सुरक्षित लगता है.
कैसे 25x रूल करेगा काम?
सबसे पहले अपने सालाना खर्च का हिसाब लगाना जरूरी है. इसमें घर का खर्चा, बिल, खाना, ट्रैवल, मेडिकल सब शामिल करें. फिर उस खर्च को 25 से गुणा करें. इससे आपको टारगेट फंड मिल जाएगा. फिर SIP, म्यूचुअल फंड, इंडेक्स फंड, PPF या रिटायरमेंट स्कीम्स में निवेश शुरू करें. जितनी जल्दी शुरू करेंगे उतना अच्छा है. ये रूल अनुमानिक है, क्योंकि परिवार, लाइफस्टाइल, मेडिकल खर्च और महंगाई के हिसाब से रकम थोड़ी बदल सकती है. लेकिन ये एक अच्छी शुरुआत देता है.
अगर आपके सालाना खर्च 6 लाख रुपये हैं और आप जल्दी रिटायर होना चाहते हैं, तो आपको बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार करना होगा. सबसे पहले अपने वार्षिक खर्च को 25 से गुणा करें. यानी 6,00,000 × 25 = 1.5 करोड़ रुपये बनेगा. यानी करीब 1.5 करोड़ का फंड होने पर आप अपने भविष्य के खर्चों को लंबे समय तक संभाल सकते हैं और आर्थिक रूप से सुरक्षित रिटायरमेंट की योजना बना सकते हैं.
जो लोग जल्दी बचत शुरू करते हैं, उनके लिए यह तरीका सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. खासकर 40-45 साल की उम्र में जल्दी रिटायरमेंट की योजना बनाने वालों के लिए यह बेहद उपयोगी है. जिन लोगों में फाइनेंशियल अनुशासन होता है और जो नियमित निवेश करते हैं, वे इस रणनीति से बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.