इस बढ़ोतरी के बीच Flipkart Axis Bank Credit Card और Flipkart SBI Credit Card जैसे को-ब्रांडेड कार्ड्स ने अपनी अलग पहचान बनाई है. ये कार्ड खासतौर पर ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए फायदेमंद हैं. लेकिन असली फायदा समझने के लिए, छोटे-छोटे नियम जैसे कैशबैक कैप और कुछ खर्चों की छूट भी जानना जरूरी है.
दोनों कार्ड में ₹500 एनुअल फीस और ₹500 जॉइनिंग फीस
दोनों कार्ड की जॉइनिंग फीस और वेलकम ऑफर लगभग समान हैं. दोनों कार्ड में 500 रुपये एनुअल फीस और 500 रुपये जॉइनिंग फीस है. अगर सालाना खर्च 3.5 लाख रुपये पार कर जाता है, तो ये फीस माफ हो जाती है. Flipkart Axis Bank कार्ड कभी-कभी पहले साल के लिए मुफ्त भी मिलता है, लेकिन इस स्थिति में 250 रुपये का फ्लिपकार्ट वाउचर नहीं मिलता. Flipkart SBI कार्ड में जॉइनिंग फीस देने पर 250 रुपये का गिफ्ट कार्ड मिलता है.
दोनों कार्ड से Flipkart पर किए गए खर्च पर 5% कैशबैक
कैशबैक की बात करें, तो दोनों कार्ड में रेट लगभग समान हैं:
Flipkart: 5%
Myntra: 7.5%
Cleartrip: 5%
प्रिफर्ड मर्चेंट्स: 4%
बाकी सभी खर्च: 1%
Flipkart SBI कार्ड में 4,000 रुपये हर तिमाही की कैशबैक कैपिंग
हालांकि कैशबैक प्रतिशत समान है, असली फायदा कैशबैक कैप पर निर्भर करता है।. Axis Bank कार्ड में Flipkart और Cleartrip पर 4,000 रुपये हर तिमाही की कैपिंग है, Myntra पर भी 4,000 रुपये और प्रिफर्ड मर्चेंट्स पर 4% अनकैप्ड. SBI कार्ड में Flipkart, Myntra और Cleartrip के लिए 4,000 रुपये हर तिमाही की कैपिंग है.
दोनों में 1% फ्यूल सरचार्ज माफी
दूसरे खर्चों और नियमों की बात करें तो दोनों में 1% फ्यूल सरचार्ज माफी है, लेकिन एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस नहीं मिलता. SBI कार्ड उन लोगों के लिए अच्छा है जो Cleartrip पर ज्यादा खर्च करते हैं और EMI से बचते हैं. Axis Bank कार्ड रिटेल और लाइफस्टाइल खर्च करने वालों के लिए बेहतर है. कुल मिलाकर देखें तो बेहतर कार्ड वही है जो आपके खर्च करने के तरीके से मेल खाता हो. प्रतिशत और ऑफर केवल तभी मायने रखते हैं जब आप नियमित रूप से कैशबैक कैप पूरा करते रहें.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.