सरकार ने टैक्स पेमेंट के तरीके को बहुत आसान बना दिया है. आप अपने फोन में मौजूद Paytm, PhonePe या Google Pay के जरिए भी इनकम टैक्स भर सकते हैं.
AI Generated Image.
स्टेप 1: इनकम टैक्स पोर्टल में लॉगिन करें
PAN और पासवर्ड के साथ e-filing वेबसाइट में लॉगिन करें. e-Pay Tax ऑप्शन चुनें. ध्यान से सही टैक्स टाइप (एडवांस टैक्स, सेल्फ-अस्सेसमेंट, नोटिफिकेशन टैक्स आदि) और एसेसमेंट ईयर चुनें.
स्टेप 2: UPI चुनें और ID डालें
पेमेंट स्क्रीन पर UPI ऑप्शन चुनें. अपने UPI ID डालें, जो आपके Paytm, PhonePe या GPay अकाउंट से लिंक हो. आमतौर पर यह मोबाइल नंबर@upi या नाम@bank जैसा दिखता है.
स्टेप 3: मोबाइल पर पेमेंट कंफर्म करें
अब आपके UPI ऐप में कलेक्ट रिक्वेस्ट आएगी. नाम और रकम चेक करके UPI PIN डालें. पेमेंट कुछ सेकंड में प्रोसेस हो जाएगा. पेमेंट के बाद पोर्टल आपको Challan Identification Number और पेमेंट रसीद दिखाएगा. इसे डाउनलोड और सुरक्षित रखें. यह आपके टैक्स पेमेंट का सबूत है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
सवाल 1. क्या मैं UPI से एडवांस टैक्स पे कर सकता हूं?
जवाब- हां. बस पोर्टल पर सही टैक्स कैटेगरी और असेसमेंट ईयर चुनें. UPI से आप एडवांस टैक्स, सेल्फ-एस्सेसमेंट टैक्स और टैक्स डिमांड्स भी भर सकते हैं.
सवाल 2. क्या यह नेट बैंकिंग से अलग है?
जवाब- अंतर सिर्फ पेमेंट के तरीके का है. नेट बैंकिंग में यूजर आईडी याद रखना पड़ता है और थोड़ा समय लगता है. वहीं UPI सेकंडों में पेमेंट हो जाता है और ज्यादातर लोगों के लिए अब यह ज्यादा परिचित तरीका बन गया है.
सवाल 3. अगर पैसा कट गया लेकिन रसीद नहीं दिख रही?
जवाब- अक्सर पोर्टल कुछ मिनटों में अपडेट हो जाता है. फिर से लॉगिन करें और पेमेंट हिस्ट्री चेक करें. अगर फिर भी नहीं दिखे, तो अपने बैंक ट्रांजैक्शन रेफरेंस के साथ पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.