लोन नहीं चुका पाने पर कई बार लोगों को रिकवरी एजेंट्स की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन वसूली को लेकर बेहद सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं, जो 1 जुलाई से लागू हो जाएंगी. नए नियमों के मुताबिक, शाम 7 बजे के बाद रिकवरी कॉल या विजिट नहीं की जा सकेगी.
आरबीआई के नई गाइडलाइंस के मुताबिक, शाम 7 बजे के बाद रिकवरी कॉल या विजिट नहीं की जा सकेगी. RBI के मुताबिक ये संशोधित गाइडलाइंस 1 जुलाई से लागू होंगे. यह नियम सभी कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेमेंट बैंक, रीजनल रूरल बैंक और लोकल एरिया बैंक पर लागू होंगे. यह घोषणा RBI गवर्नर की हालिया मौद्रिक नीति बैठक के दौरान की गई थी.
नई गाइडलाइंस की बड़ी बातें-
- समय की पाबंदी: अब रिकवरी एजेंट आपको सुबह 8 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद फोन नहीं कर सकते और न ही घर आ सकते हैं.
- प्राइवेसी का सम्मान: एजेंट केवल आपसे या आपके गारंटर से बात करेगा. वह आपके रिश्तेदारों, दोस्तों या पड़ोसियों को फोन करके आपको शर्मिंदा नहीं कर सकता.
- गाली-गलौज पर रोक: रिकवरी के दौरान अभद्र भाषा, धमकी देना या सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर डराना अब जुर्म माना जाएगा.
- दुख-सुख का ख्याल: अगर परिवार में किसी की मृत्यु हुई है, शादी है या कोई त्योहार है, तो ऐसे संवेदनशील मौकों पर एजेंट घर नहीं आ सकते.
- जगह आपकी पसंद की: एजेंट को उसी जगह आना होगा जो आपने तय की है. अगर आपने कुछ नहीं बताया, तो वह आपके घर या दफ्तर आ सकता है.
- पहचान पत्र जरूरी: केवल वही व्यक्ति आपके पास आ सकता है जिसे बैंक ने आधिकारिक तौर पर भेजा हो. पैसा लेने के बाद उसे तुरंत रसीद देनी होगी.
बैंकों की बढ़ेगी जिम्मेदारी
RBI ने साफ कहा है कि बैंकों को अब अपनी एक पॉलिसी बनानी होगी. अगर कोई रिकवरी एजेंट नियमों का उल्लंघन करता है, तो ग्राहक बैंक में शिकायत कर सकता है. हर बैंक को शिकायतों के निपटारे के लिए एक अलग सिस्टम बनाना होगा.
क्यों लिया गया यह फैसला?
अक्सर देखा गया है कि रिकवरी एजेंट कर्जदारों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, जिससे कई बार लोग गलत कदम उठा लेते हैं. आरबीआई का मकसद इस गुंडागर्दी को खत्म करना और रिकवरी की प्रोसेस को सम्मानजनक बनाना है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.