होम लोन लेना आसान है, लेकिन लंबी अवधि में इसका ब्याज जेब पर भारी पड़ता है. 50 लाख रुपये के लोन पर आप मूलधन से ज्यादा ब्याज चुका सकते हैं. हालांकि एक छोटी सी रणनीति अपनाकर लाखों रुपये बचाए जा सकते हैं. साल में सिर्फ एक अतिरिक्त EMI देकर आप कर्ज से जल्दी आजाद हो सकते हैं.
होम लोन जल्दी खत्म करने का स्मार्ट फॉर्मूला, 5 साल पहले बनें कर्ज मुक्त.(Image:AI)
ब्याज का गणित समझना है जरूरी
मान लीजिए आपने 50 लाख रुपये का होम लोन 8.5 फीसदी ब्याज दर पर 25 साल के लिए लिया. इस पर आपकी EMI लगभग 40,261 रुपये बनती है. पूरी अवधि में कुल ब्याज करीब 70.78 लाख रुपये तक पहुंच जाता है, जो मूलधन से भी ज्यादा है. यानी आपने 50 लाख के घर के लिए कुल मिलाकर 1 करोड़ से ज्यादा रकम चुका दी. शुरुआती सालों में EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज में जाता है, इसलिए मूलधन बहुत धीरे घटता है. यही वजह है कि शुरुआती दौर में की गई अतिरिक्त भुगतान की रणनीति ज्यादा असर दिखाती है.
हर साल एक अतिरिक्त EMI का कमाल
अगर आप हर साल सिर्फ एक अतिरिक्त EMI जमा कर दें, तो इसका सीधा असर बकाया मूलधन पर पड़ता है. इससे आगे लगने वाला ब्याज कम हो जाता है. 50 लाख रुपये के इसी लोन पर अगर हर साल एक अतिरिक्त EMI दी जाए तो करीब 18 से 20 लाख रुपये तक ब्याज की बचत हो सकती है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपनी मासिक EMI बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, बस साल में एक बार अतिरिक्त भुगतान करना होता है.
लोन अवधि भी घटेगी, आजादी भी जल्दी मिलेगी
इस आसान रणनीति से लोन की अवधि लगभग 5 से 6 साल तक कम हो सकती है. यानी आप तय समय से पहले कर्ज मुक्त हो सकते हैं. जल्दी लोन खत्म होने का मतलब है कि आपकी आय का बड़ा हिस्सा बचत और निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा. जैसे-जैसे आय बढ़े, आप EMI में थोड़ी बढ़ोतरी या अतिरिक्त भुगतान जारी रख सकते हैं. यह अनुशासित तरीका धीरे-धीरे ब्याज का बोझ कम करता है और आपको आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत बनाता है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.