Indian Railways: रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. अब अनरिजर्व्ड टिकट सस्ते मिल रहे है. RailOne ऐप से अनरिजर्व्ड टिकट खरीदने पर किराए में 3% की सीधी छूट मिल रही है. यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी.
(फोटो-x@drm_dli)
Indian Railways: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब अनरिजर्व्ड (जनरल) टिकट बुक करना थोड़ा सस्ता हो गया है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप के जरिए बुक किए गए अनरिजर्व्ड टिकट पर 3% की सीधी छूट शुरू की है. यह छूट 14 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 14 जुलाई 2026 तक चलेगी. हालांकि एक शर्त है कि टिकट की बुकिंग डिजिटल पेमेंट से करनी होगी यानी UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करने पर ही यह छूट मिलेगी.
रेलवे ने साफ किया है कि R-wallet पर मिलने वाला 3% कैशबैक भी जारी रहेगा यानी यात्रियों के पास अब दो फायदे हैं कैशबैक भी और सीधी छूट भी. हालांकि यह सुविधा सिर्फ RailOne ऐप पर मिलेगी, किसी दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नहीं.
स्मार्ट यात्री का साथी RailOne एप!
अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं, RailOne ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करें और 3% की छूट का लाभ उठाएं।