अधिकतर मिडिल क्लास लोग निवेश को जोखिम भरा मानते हैं और इसलिए अपना पैसा सिर्फ़ बैंक के सेविंग अकाउंट में रखते हैं. लेकिन चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक वालिया के अनुसार, यह सोच सबसे बड़ा जोखिम है. उन्होंने बताया कि उनके एक 35 साल के क्लाइंट ने म्यूचुअल फंड को जोखिम भरा मानकर 10 लाख रुपये सिर्फ़ सेविंग अकाउंट में रखे. उन्होंने समझाया कि ऐसा करना सुरक्षित दिखता है, लेकिन भारत में महंगाई करीब 6% है, जबकि सेविंग अकाउंट पर सिर्फ 2–3% ब्याज मिलता है. इसका मतलब है कि आपका पैसा असल में हर साल कमज़ोर होता जा रहा है.
ये बात सुनकर वालिया ने समझाया कि सेविंग अकाउंट में पैसा रखना सुरक्षित तो लगता है लेकिन असल में वो सुरक्षित नहीं है. भारत में अभी महंगाई करीब 6 प्रतिशत चल रही है. मतलब हर चीज की कीमत सालाना 6 प्रतिशत बढ़ रही है. लेकिन ज्यादातर बैंक सेविंग अकाउंट पर सिर्फ 2 से 3 प्रतिशत ब्याज देते हैं. इसका मतलब है कि आपके खाते में रकम तो वैसी ही दिखती है, लेकिन उस पैसे से आप पहले जितनी चीजें खरीद सकते थे, अब उतनी नहीं खरीद पाएंगे. हर साल आपका पैसा महंगाई की वजह से कमजोर होता जा रहा है. ये महंगाई चुपके से आपकी कमाई खा रही है.
महंगाई है सबसे बड़ा रिस्क
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक वालिया कहते हैं कि वो क्लाइंट जोखिम से नहीं बच रहा था, बल्कि उसे पता ही नहीं था कि महंगाई कितना बड़ा जोखिम है. कई लोग ये समझ नहीं पाते कि पैसा सिर्फ रखने से बढ़ता नहीं, बल्कि महंगाई उसे घटाती जाती है. असली सुरक्षा तो ये है कि पैसा कम से कम महंगाई से ज्यादा ब्याज कमाए. वालिया ने उस क्लाइंट को कोई बड़ा रिस्क नहीं लिया. उन्होंने एक छोटा लेकिन समझदार कदम सुझाया. 3 लाख रुपये आपातकालीन फंड के लिए अलग रख दिए, जो कभी न छुए जाएं. बाकी 7 लाख रुपये को शॉर्ट-टर्म डेट फंड और इंडेक्स फंड में लगाया. ये फंड कम रिस्क वाले होते हैं और महंगाई से ज्यादा रिटर्न देते हैं. सिर्फ एक साल में ही फर्क दिख गया. क्लाइंट ने करीब 60 हजार रुपये एक्स्ट्रा कमाए. अगर पूरा पैसा सेविंग अकाउंट में रहता तो इतना नहीं मिलता. ये रकम बिना किसी बड़ा जोखिम उठाए आई.
सेविंग अकाउंट पर भरोसा करने का नुकसान
अभिषेक वालिया की बात बहुत साफ है. लोग सोचते हैं कि कुछ न करना सबसे सुरक्षित है. लेकिन असल में यही सबसे बड़ा जोखिम है. कम्फर्ट जोन में बैठे रहना महंगा पड़ता है. महंगाई किसी की इजाजत का इंतजार नहीं करती. वो रोज आपके पैसे की ताकत कम कर रही है. अगर आप सिर्फ सेविंग अकाउंट पर भरोसा करते हैं तो समय के साथ आपकी संपत्ति घटती जाएगी. आज के समय में ये बहुत जरूरी है कि थोड़ा स्मार्ट तरीके से पैसा लगाया जाए. लो-रिस्क ऑप्शन जैसे डेट फंड या इंडेक्स फंड भी आपकी मदद कर सकते हैं. इनमें रिस्क कम होता है और महंगाई से बचाव भी होता है. अभिषेक वालिया जैसे एक्सपर्ट कहते हैं कि पर्सनल फाइनेंस में जागरूकता सबसे जरूरी है. पैसा सिर्फ रखने से नहीं, बल्कि सही जगह लगाने से बढ़ता है. अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो एक बार सोचिए, आपका पैसा सच में सुरक्षित है या महंगाई उसे खा रही है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.