Gaya Success Story : गया के नीरज कुमार शर्मा की ऑयल पेंटिंग लंदन और कतर तक लोकप्रिय है, सीएम नीतीश कुमार ने सम्मानित किया, वे गया में चार स्टूडियो चलाते हैं और कई कलाकारों को रोजगार देते हैं.
बता दें कि उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई फाइन आर्ट में पूरी होते ही कतर से उन्हें जाॅब का बुलावा आ गया. क्योंकि पारिवारिक स्थिति बेहतर नहीं थी तो इन्होंने कतर का जॉब ऑफर स्वीकार कर लिया और 80000 रुपये महीने के लिए कतर चले गए. वहां लगभग डेढ़ साल तक स्टूडियो में काम की. इस दौरान इन्होंने वहां भी काफी कुछ सीखा और वहां पर अन्य देशों के पर्यटक उनकी पेंटिंग को खूब पसंद करते थे. आज भी उनकी पेंटिंग लंदन और कतर के लोग आर्डर करके मंगवाते हैं.
20000 रुपये तक में बिक चुकी है पेंटिंग
डेढ़ साल तक कतर में जॉब करने के बाद वह वापस भारत आ गए और उन्होंने काशी विद्यापीठ से फाइन आर्ट में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. उसके बाद दिल्ली में कुछ सालों तक जाॅब किया. फिर कोरोना के बाद वापस बिहार आ गए और यहीं पर अपना स्टूडियो खोलकर अपनी कलाकारी का प्रदर्शन करने लगे. नीरज की ऑयल पेंटिंग की कीमत हजारों में है. 2000 से लेकर 20000 रुपये तक की पेंटिंग नीरज बना चुके हैं.
विदेश से भी आते हैं पेंटिंग के ऑफर
नीरज बताते हैं कि आज भी विदेश से पेंटिंग्स के ऑफर आते हैं. ज्यादातर पेंटिंग्स के ऑफर सोशल मीडिया के जरिए आती है और उसे पेंटिंग को बनाकर उन्हें पार्सल कर दिया जाता है. पिछले दो वर्षों से गया जिला प्रशासन का विषय योग मिल रहा है और पितृपक्ष मेले के दौरान महिला क्षेत्र में वॉल पेंटिंग करवाई जाती है. सूर्जकुंड हो या सीता कुंड वहां पर जितने भी पेंटिंग है वह नीरज के द्वारा ही बनाई गई है.
सीएम नीतीश कुमार कर चुके हैं सम्मानित
नीरज बताते हैं कि जब वह पटना में फाइन आर्ट्स की पढ़ाई कर रहे थे तो मद्य निषेध दिवस के दिन स्पेशल पेंटिंग में प्रथम आने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 2 बार पुरस्कार दिया गया है. नीरज फिलहाल गया में है और खुद का चार स्टूडियो चला रहे हैं और गया तथा बिहार के कई जिले में जाकर पेंटिंग बना रहे हैं. इसके साथ ही कई कलाकारों को जाॅब भी दिए हुए हैं. आज नीरज पेंटिंग के जरिए लाखों रुपये कमा रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.