Property Auction: रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतों के बीच बैंक ऑक्शन के जरिए बाजार भाव से कम कीमत पर घर खरीदा जा सकता है. सही जांच-पड़ताल और फाइनेंस की तैयारी के साथ 2BHK के दाम में 3BHK तक मिल सकता है. हालांकि, कानूनी जांच, बकाया देनदारियों और ऑक्शन नियमों को समझना बेहद जरूरी है.
क्या होती है बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी?
जब कोई आदमी होम लोन की EMI नहीं चुका पाता, तो बैंक उसके गिरवी रखे घर को कब्जे में लेकर बेच देता है. इसे फोरक्लोज या डिस्ट्रेस्ड प्रॉपर्टी भी कहा जाता है. बैंक इस प्रॉपर्टी को पब्लिक या ऑनलाइन ई-ऑक्शन के जरिए बेचता है. इसकी शुरुआती कीमत (रिजर्व प्राइस) अक्सर बाजार कीमत से कम रखी जाती है, ताकि बैंक अपना बकाया पैसा वसूल सके.
कानून क्या कहता है?
नियमों के मुताबिक, अगर लोन नहीं चुकाया जाता तो बैंक को प्रॉपर्टी बेचने का अधिकार होता है. पहले उधारकर्ता को बकाया चुकाने का मौका दिया जाता है. अगर वह असफल रहता है, तो बैंक नीलामी की प्रक्रिया शुरू करता है.
3BHK सस्ता क्यों मिल सकता है?
बड़ी प्रॉपर्टी (जैसे 3BHK) की कीमत ज्यादा होने से खरीदार कम होते हैं. वहीं 2BHK की मांग ज्यादा रहती है. इसी वजह से कभी-कभी 3BHK फ्लैट अपेक्षाकृत कम कीमत पर मिल सकता है.
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- 1. सही जगह ढूंढें- बैंकों की वेबसाइट और प्रॉपर्टी पोर्टल पर ऑक्शन लिस्टिंग देखें.
- 2. बाजार कीमत जांचें- खुद से मार्केट वैल्यू का अंदाजा लगाएं। शहर के बाहरी या डेवलपिंग एरिया में बेहतर डील मिल सकती है.
- 3. कानूनी जांच (ड्यू डिलिजेंस)- प्रॉपर्टी का टाइटल साफ है या नहीं. प्रॉपर्टी टैक्स या सोसाइटी बकाया तो नहीं है. साइट विजिट जरूर करें (क्योंकि यह ‘जैसी है, जहां है’ आधार पर बिकती है)
- 4. फाइनेंस पहले तय करें- ऑक्शन जीतने के बाद 15–30 दिन में पूरी रकम देनी होती है. इसलिए पहले से लोन अप्रूवल रखना बेहतर है. रिजर्व प्राइस का लगभग 10% EMD (जमानत राशि) जमा करनी पड़ती है. 50 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी पर 1% TDS भी देना होता है.
रिस्क भी समझें
- पुराने मालिक का विरोध
- कानूनी देरी
- ऑक्शन में बड़े निवेशकों की मौजूदगी
- अचानक कीमत बढ़ जाना
- सबसे जरूरी बात: पहले से तय अधिकतम कीमत से ज्यादा बोली न लगाएं.
कितना फायदा हो सकता है?
अगर प्रक्रिया सही से पूरी की जाए, तो 2 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी पर 40–50 लाख रुपये तक की बचत संभव है. हालांकि, इसमें समय, मेहनत और कानूनी सतर्कता जरूरी है. समझदारी और धैर्य के साथ बैंक ऑक्शन आपके ड्रीम होम का रास्ता बन सकता है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.