होली पर घर जाना है और ट्रेन में नहीं मिल रही सीट उनके लिए रेलवे लेकर आया बड़ी खुशखबरी. किउल-जसीडीह रेलखंड से चलाई जाने वाली चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा. उन्होंने बताया कि अगले 06 मार्च तक इन ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे.
इन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
जानकारी देते हुए मुख्य संपर्क अधिकारी ने बताया कि इसे लेकर किऊल-जसीडीह रेलखंड से चलाई जाने वाली चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा. उन्होंने बताया कि अगले 06 मार्च तक इन ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और सीटों की अचानक बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. जिसे लेकर टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त नॉन वातानुकूलित चेयर कार कोच जोड़ा जाएगा. इससे सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और दिन में यात्रा करने वाले लोगों को अधिक सुविधा मिल सकेगी.
इन ट्रेनों में भी किया गया है बदलाव
मुख्य संपर्क अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा रांची-गोड्डा एक्सप्रेस और हटिया- पटना एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का कोच लगाया जाएगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग महानगरों और औद्योगिक क्षेत्रों से अपने गृह जिलों और गांवों की ओर लौटते हैं. इस दौरान ट्रेनों में सीटों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है. परिणामस्वरूप लंबी वेटिंग लिस्ट बन जाती है और यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए परेशान होना पड़ता है. अतिरिक्त कोच जुड़ने से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और उनका सफर अधिक सहज हो सकेगा.
About the Author

Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.