केंद्र सरकार की ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत देशभर के सैकड़ों रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है. इसका मकसद पैसेंजर को बेहतर और आरामदायक सफर का अनुभव देना है.
AI Generated Image
क्या है ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और बड़े स्टेशनों को आधुनिक बनाना है. सरकार ने इसके तहत 1300 से ज्यादा स्टेशनों की पहचान की है, जिन्हें फेजवाइज ‘स्मार्ट स्टेशनों’ में बदला जा रहा है. इसका मकसद केवल स्टेशन की रंगाई-पुताई नहीं, बल्कि वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना है.
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- एयरपोर्ट जैसा आलीशान लाउंज- अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म की तपती गर्मी या शोर-शराबे में ट्रेन का इंतज़ार नहीं करना होगा. स्टेशनों पर ‘एग्जीक्यूटिव लाउंज’ बनाए जा रहे हैं, जहां आरामदायक सोफे, मुफ्त वाई-फाई और शांत माहौल होगा.
- एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा- भारी सामान लेकर सीढ़ियां चढ़ने का दौर अब पुराना हो रहा है. अमृत भारत योजना के तहत बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों की सुविधा के लिए लगभग हर प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाई जा रही हैं. इससे स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक जाना बेहद आसान हो गया है.
- रूफ प्लाजा- नई डिजाइनों में स्टेशनों के ऊपर एक बड़ा ‘रूफ प्लाजा’ तैयार किया जा रहा है. यहां यात्रियों के मनोरंजन, खान-पान और खरीदारी के लिए दुकानें होंगी. यह बिल्कुल वैसा ही अनुभव देगा जैसा किसी बड़े शॉपिंग मॉल या एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मिलता है.
- डिजिटल इन्फॉर्मेशन सिस्टम और फ्री वाई-फाई- यात्रियों को ट्रेन की सटीक जानकारी देने के लिए जगह-जगह आधुनिक एलईडी डिस्प्ले और हाई-टेक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं. इसके साथ ही स्टेशनों पर हाई-स्पीड फ्री वाई-फाई की सुविधा भी दी जा रही है.
- स्वच्छता और आधुनिक शौचालय– स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है. अब ‘स्मार्ट टॉयलेट्स’ और वॉटर वेंडिंग मशीनें दिखने लगी हैं.
फेजवाइज से हो रहा विकास
रेलवे मंत्रालय के मुताबिक देश के सैकड़ों स्टेशनों को इस योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से डेवलप किया जा रहा है. कई स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है और कुछ जगहों पर सुविधाएं शुरू भी हो चुकी हैं.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.