Mokalsar Train Stoppage: रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मोकलसर, मूंडवा और नावां सिटी रेलवे स्टेशनों पर अब प्रमुख ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है. इससे स्थानीय यात्रियों को लंबी दूरी के लिए अन्य स्टेशनों तक दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी. नए स्टॉपेज से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को खास फायदा मिलेगा. यह फैसला क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
रेल यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा मोकलसर, मारवाड़ मूंडवा और नावां सिटी रेलवे स्टेशनों पर तीन प्रमुख ट्रेनों का प्रायोगिक आधार पर ठहराव शुरू किया गया है. 25 जनवरी को पहला ठहराव किया जाएगा. जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में सीधे चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी और समय व संसाधनों की बचत होगी.
इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया
जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे को लंबे समय से इन स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग मिल रही थी. यात्रियों की संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है जिसे प्रायोगिक रूप से लागू किया गया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे स्थायी किया जा सकता है.
बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस का ठहराव दिया
मारवाड़ मूंडवा स्टेशन पर बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है. ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस प्रतिदिन 25 जनवरी से दोपहर 1.48 बजे आगमन और 1.50 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 26 जनवरी से प्रतिदिन दोपहर 12.40 बजे आगमन और 12.42 बजे प्रस्थान करेगी. इससे नागौर व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को उत्तर भारत की ओर सीधा रेल संपर्क मिलेगा.
नावां सिटी स्टेशन पर जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव शुरू किया गया है. ट्रेन संख्या 22996 जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट 25 जनवरी से प्रतिदिन रात्रि 11.30 बजे आगमन और 11.32 बजे प्रस्थान करेगी वहीं ट्रेन संख्या 22995 दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट 26 जनवरी से सुबह 4.06 बजे आगमन और 4.08 बजे प्रस्थान करेगी. इससे नावां सिटी और आसपास के यात्रियों को राजधानी दिल्ली की ओर तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.
चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन का मोकलसर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया गया है. ट्रेन संख्या 20625 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी सुपरफास्ट 27 जनवरी से सुबह 9.19 बजे आगमन और 9.21 बजे प्रस्थान करेगी वहीं ट्रेन संख्या 20626 भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट 25 जनवरी से सुबह 7.18 बजे आगमन और 7.20 बजे प्रस्थान करेगी.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.