Holi Special Trains 2026: होली के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. 15 जोड़ी ट्रेनों में कुल 36 अतिरिक्त डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है. यह सुविधा पूरे महीने विभिन्न ट्रेनों में लागू रहेगी, जिससे त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को घर आने-जाने में आसानी होगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी. रेलवे का यह कदम त्योहार पर सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि होली के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चयनित ट्रेनों में कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है. जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.
इस व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 22977/22971 जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट में 1फर्स्ट मय सेकंड एसी श्रेणी तथा 1 थर्ड एसी कोच, ट्रेन संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में 1 स्लीपर व 4 जनरल कोच तथा ट्रेन संख्या 12465/12466 इंदौर–₹-भगत की कोठी-इंदौर सुपरफास्ट में 1 स्लीपर व 4 जनरल कोच अस्थाई रूप से जोड़े जाएंगे.
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14854/14864, 14866/14853, 14863/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी कोच,ट्रेन संख्या 14807/14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच तथा ट्रेन संख्या 04827/04828 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच लगाए जाएंगे.
इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर, ट्रेन संख्या 20485/20486 जोधपुर-साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर तथा ट्रेन संख्या 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच अस्थाई रूप से बढ़ाए जाएंगे.
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 22497/22498 श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली-श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी, ट्रेन संख्या 20481/20482 भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 स्लीपर, ट्रेन संख्या 12495/12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस साप्ताहिक में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर तथा ट्रेन संख्या 22473/22474 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
यात्रियों से सुविधा का लाभ लेने की रेलवे की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें और आरक्षण के अनुसार ही यात्रा करें,जिससे सभी यात्रियों को सुगम व सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.