मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ये ट्रेनें शिर्डी, मुंबई (बांद्रा टर्मिनस), वलसाड और सोलापुर जैसे प्रमुख धार्मिक-पर्यटन स्थलों के लिए हैं. इससे यात्रियों को सुविधा होगी.
बीकानेर-साईनगर शिर्डी स्पेशल (04715/04716): बीकानेर से 7 फरवरी से 28 फरवरी तक 4 ट्रिप, साईनगर शिर्डी से 8 फरवरी से 1 मार्च तक 4 ट्रिप. इससे साई बाबा भक्तों के लिए बड़ी राहत होगी.
हिसार-खडकी स्पेशल (04725/04726): हिसार से 1 फरवरी से 22 फरवरी तक 4 ट्रिप, खडकी से 2 फरवरी से 23 फरवरी तक 4 ट्रिप.
हिसार-वलसाड स्पेशल (04727/04728): हिसार से 18-25 फरवरी तक 2 ट्रिप, वलसाड से 19-26 फरवरी तक 2 ट्रिप. गुजरात यात्रियों के लिए सुविधा होगी.
भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (04827/04828): भगत की कोठी से 7 फरवरी से 28 फरवरी तक 4 ट्रिप, बांद्रा टर्मिनस से 8 फरवरी से 1 मार्च तक 4 ट्रिप चलेगी.
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09621/09622): अजमेर से 1 फरवरी से 22 फरवरी तक 4 ट्रिप, बांद्रा टर्मिनस से 2 फरवरी से 23 फरवरी तक 4 ट्रिप.
अजमेर-दौंड स्पेशल (09625/09626): अजमेर से 5 फरवरी से 26 फरवरी तक 4 ट्रिप, दौंड से 6 फरवरी से 27 फरवरी तक 4 ट्रिप.
अजमेर-सोलापुर स्पेशल (09627/09628): अजमेर से 4 फरवरी से 25 फरवरी तक 4 ट्रिप, सोलापुर से 5 फरवरी से 26 फरवरी तक 4 ट्रिप.
जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09705/09706): जयपुर से 1 मार्च से 29 मार्च तक 5 ट्रिप, बांद्रा टर्मिनस से 2 मार्च से 30 मार्च तक 5 ट्रिप.मुंबई यात्रियों के लिए लंबी सेवा शरू होगी.
ये स्पेशल ट्रेनें भक्तों, पर्यटकों और सामान्य यात्रियों को समय पर सुविधा देंगी.टिकट आईआरसीटीसी ऐप, वेबसाइट या स्टेशन काउंटर से बुक करें. रेलवे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और ट्रेनें चलाई जा सकती हैंैं. इस तरह शिर्डी दर्शन, मुंबई की सैर या वलसाड यात्रा अब बिना टेंशन हो सकेगी.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.