पूर्व रेलवे के अनुसार 15734 भटिंडा – बालुरघाट एक्सप्रेस (25 फरवरी 2026 से शुरू) का रूट बदला जाएगा. यह कानपुर सेंट्रल – प्रयागराज जंक्शन – चुनार – दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी. उन्नाव, लखनऊ, हैदरगढ़, अकबरगंज, निहालगढ़, मुसाफिरखाना, सुल्तानपुर, लम्भुआ, कोइरीपुर, हरपालगंज, श्रीकृष्ण नगर, जौनपुर सिटी, जलालगंज और वाराणसी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
वहीं, ट्रेन नंबर 15743 बालुरघाट – भटिंडा एक्सप्रेस (25 फरवरी 2026 से शुरू) दीन दयाल उपाध्याय – चुनार – प्रयागराज जंक्शन – कानपुर सेंट्रल रूट से गुजरेगी. वाराणसी, जलालगंज, जाफराबाद, जौनपुर, शाहगंज, मलीपुर, अकबरपुर, गोशाईंगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सोहावल, रुड़ौली, दरियाबाद, बाराबंकी, लखनऊ और उन्नाव पर रुकना बंद रहेगा.
वहीं ट्रेन नंबर 15668 कामाख्या – गांधीधाम एक्सप्रेस (25 फरवरी 2026 से शुरू) भी इसी रूट से चलेगी और वाराणसी, अयोध्या कैंट तथा लखनऊ में नहीं रुकेगी.
देरी से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 13010 योग नगरी ऋषिकेश – हावड़ा दून एक्सप्रेस (25 फरवरी 2026 से शुरू) को 180 मिनट (3 घंटे) की देरी होगी. 13006 अमृतसर – हावड़ा मेल (25 फरवरी 2026 से शुरू) को भी 180 मिनट की देरी होगी. 12381 हावड़ा – नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (26 फरवरी 2026 से शुरू) को 60 मिनट (1 घंटा) की देरी होगी.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ब्लॉक केवल कुछ घंटों का है और काम पूरा होने के बाद ट्रेनें सामान्य रूट पर चलेंगी. यात्रियों से अनुरोध है कि वे ऐप, 139 नंबर या स्टेशन से जानकारी लें. यात्रा शुरू करने से पहले टिकट कन्फर्मेशन और प्लेटफॉर्म नंबर भी चेक करें ताकि कोई परेशानी न हो.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.