रेलवे सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी वंदेभारत एक्सप्रेस की संख्या लगातार बढ़ाता जा रहा है. मौजूदा समय लगभग सभी प्रमुख शहरों से वंदेभारत का ऑपरेंशस हो रहा है. लोगों को ये ट्रेनें पसंद भी आ रही है. यही वजह है कि कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में आक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी से अधिक जा रही है.
जिन रूट्स पर आक्यूपेंसी अधिक है,वहां पर कोच बढाने की है तैयारी.
रेलवे सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी वंदेभारत एक्सप्रेस की संख्या लगातार बढ़ाता जा रहा है. मौजूदा समय लगभग सभी प्रमुख शहरों से वंदेभारत का ऑपरेंशस हो रहा है. लोगों को ये ट्रेनें पसंद भी आ रही है. यही वजह है कि कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में आक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी से अधिक जा रही है. कई रूटों पर लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ चुनिंदा रूटों पर 20 कोच की वंदेभारत चलाने की तैयारी है.
20 कोच की ट्रेन
भारतीय रेलवे की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में अधिक ऑक्यूपेंसी (100% से अधिक) वाले प्रमुख रूट्स पर यात्री मांग को देखते हुए 20-कोच वाली ट्रेन चलाने की तैयारी है. मौजूदा समय लगभग 18 जोड़ी ट्रेनें 20-कोच वाली चल रही हैं, जिनमें वाराणसी-नई दिल्ली, नई दिल्ली-कटरा, मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल, अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल (हाल ही में अपग्रेड), मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, सिकंदराबाद-तिरुपति, चेन्नई एगमोर-तिरुनेलवेली, विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद, अजमेर-चंडीगढ़ और कटरा-श्रीनगर जैसे रूट्स शामिल हैं.
इन रूट्स पर चलाने की तैयारी
दक्षिण भारत के व्यस्त कॉरिडोर और उत्तर भारत के तीर्थ और पर्यटन वाले स्थानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है, जिससे क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पड़ रही है. इसके अलावा कटरा-श्रीनगर, मदुरै-बेंगलुरु, देवघर-वाराणसी रूट्स पर भी 20-कोच ट्रेन चलाई जा सकती है. जल्द ही रेलवे इनकी घोषणा करेगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.