Last Updated:
Holi Special Train-यौहार में सबसे ज्यादा ट्रेनों से घर जाने वाले देश की राजधानी दिल्ली से नहीं है, बल्कि मुंबई से अधिक लोग ट्रेनों से घर गए हैं. भारतीय रेलवे के आंकड़ों से स्पष्ट है कि 23 लाख लोग अब तक ट्रेन से यात्रा कर चुके हैं.
भारतीय रेलवे यात्रियों की संख्या के अनुसार लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है.
रेलवे मंत्रालय के अनुसार पिछले पांच दिनों में पश्चिम रेलवे से सबसे ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की है. इसका मुख्यालय मुंबई है. इस पूरे जोन से 23 लाख लोगों ने यात्रा की है. हालांकि गुजरात तक भी जोन का क्षेत्रा आता है लेकिन मुख्य और सबसे बड़ा स्टेशन मुंबई है. वहीं, उत्तर रेलवे से 14 लाख लोगों ने यात्रा की है. इसका मुख्यालय दिल्ली है. हालांकि यूपी से लेकर जम्मू कश्मीर का क्षेत्र भी इसी में आता है. पर माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली से जाने वालों की है, क्योकि ट्रेनें भी यहीं से अधिक चलाई गयी हैं.
पश्चिमी रेलवे में 27 फरवरी को 13.66 लाख, 28 फरवरी को 4.51 लाख और 1 मार्च को 4.85 लाख यात्री सफर कर चुके थे. कुल मिलाकर तीन दिनों में 23,03,445 यात्रियों ने सफर किया. मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, वडोदरा जैसे स्टेशनों से बिहार, यूपी और मध्य प्रदेश की तरफ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं.
दूसरी तरफ उत्तरी रेलवे दिल्ली) में 1 मार्च को 3.36 लाख यात्री बाहर गए, जो पिछले साल से 18.07% ज्यादा है. पिछले 5 दिनों में 14 लाख यात्री दिल्ली से ट्रेन में सवार हुए हैं.
1 मार्च को 22 स्पेशल ट्रेनें चलीं और 3 मार्च को भी इतनी ही चलाने की योजना है.पूरे देश में 25 फरवरी से 18 मार्च तक 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चल रही हैं, जो जरूरत पर 1,500 तक बढ़ सकती हैं.
पश्चिमी और सेंट्रल रेलवे (मुंबई-पुणे फोकस) ने ज्यादा स्पेशल ट्रेनें (231 और 209) प्लान कीं, जबकि उत्तरी रेलवे में करीब 204 ट्रिप्स हैं. दक्षिण मध्य रेलवे ने भी 195 स्पेशल ट्रेनों से 50,000+ यात्रियों को सफर कराया है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.