नई दिल्ली. देश में रेलवे स्टेशनों के नाम भी अजब गजब हैं, जिनकों लेने में आप हिचकिचाएंगे. अगर आपसे कोई पूछेगा कि कौन से स्टेशन में है और आपने बता दिया तो सामने वाला एक बार चौक जरूर जाएगा. कई नाम ऐसे भी हैं जिनका उच्चारण भी करना कठिन होता है. आइए अब जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टेशनों के नाम.
नई दिल्ली. देश में रेलवे स्टेशनों के नाम भी अजब गजब हैं, जिनकों लेने में आप हिचकिचाएंगे. अगर आपसे कोई पूछेगा कि कौन से स्टेशन में है और आपने बता दिया तो सामने वाला एक बार चौक जरूर जाएगा. कई नाम ऐसे भी हैं जिनका उच्चारण भी करना कठिन होता है. आइए अब जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टेशनों के नाम.

काला बकरा (पंजाब)
जालंधर जिले में स्थित यह स्टेशन ‘काली बकरी’ का नाम रखता है. नाम सुनकर लोग सोचते हैं कि यहां बकरी बाजार होगा, लेकिन यह एक सामान्य स्टेशन है जहां रोज ट्रेनें रुकती हैं. पहली बार आने वाले यात्री नाम पर हंसते हैं और सेल्फी लेते हैं. स्थानीय लोग नाम पर मजाक करते हैं.

साली और नाना (राजस्थान)
जोधपुर में साली स्टेशन और पाली जिले में नाना स्टेशन है. नाम परिवार के सदस्यों जैसे लगते हैं. यात्री फोन पर मजाक करते हैं, ‘साली में पहुंच गया’ या ‘नाना के पास हूं’. सुनने वाले को अजीब लगता है. छोटे स्टेशन होने के बावजूद नाम से सोशल मीडिया पर फेमस हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दीवाना (हरियाणा)
पानीपत के पास स्थित यह स्टेशन ‘दीवाना’ है. लोग मजाक में कहते हैं ‘दीवाना स्टेशन पर आ गए’. स्थानीय यात्री और जोड़े यहां फोटो लेने आते हैं. नाम के कारण मजेदार लगता है, लेकिन सामान्य स्टेशन है. कुछेक ट्रेनें यहां पर रुकती हैं.

सिंगापुर रोड (ओडिशा)
सिंगापुर जाने का सपना न पूरा हो तो यह स्टेशन मजेदार लगता है. कोई लग्जरी नहीं, बस एक छोटा सा स्टेशन. यात्री नाम की तस्वीर लेकर कहते हैं ‘सिंगापुर पहुंच गया’ आसपास के गांवों-कस्बों के लिए उपयोगी है और नाम से सभी को आकर्षित करता है. इसी तरह स्टेशन बिन्नागुड़ी है.

बिली और भैंसा (उत्तर प्रदेश)
सोनभद्र में बिली (बिल्ली) स्टेशन और मथुरा में भैंसा (भैंस) स्टेशन है. यात्री हंसते हैं, ‘बिल्ली स्टेशन पर आ गया’ या ‘भैंसों में हूं’ सफर में हंसी आती है. नाम मजेदार हैं, लेकिन ऑपरेशन सामान्य है.

आईबी (ओडिशा)
भारत का सबसे छोटा नाम वाला रेलवे स्टेशन है. इतना छोटा कि ट्रेन रुकती है और निकल जाती है. लोग गूगल मैप पर देखकर हैरान होते हैं और उतरना चाहते हैं. साधारण स्थानीय क्षेत्र में है, लेकिन नाम से अनोखा है.

भारत में रेलवे स्टेशन अलग-अलग भाषाओं में हैं और उनके अलग-अलग अर्थ हैं ये भारत की विविधता को प्रकट करते हैं. इस बार अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो स्टेशनों के नाम देखिए.आप चकित रह जाएंगे.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.