IRCTC Rail Tour Package : भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने यात्रियों के लिए नया पर्यटन पैकेज जारी किया है. इस बार IRCTC दक्षिण भारत की विशेष यात्रा आयोजित करेगा, जिसके लिए भारत दर्शन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. अपर महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह यात्रा अप्रैल माह से जयपुर जंक्शन से शुरू होगी. ट्रेन अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ होते हुए दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पहुंचेगी. इस यात्रा की कुल अवधि 12 दिनों की होगी.
जिसमें रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग धार्मिक स्थलों के दर्शन, करवाए जाएंगे. गुर्जर ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं एवं बजट के अनुसार यात्रा को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिसमें स्टैण्डर्ड केटेगरी टिकट का मूल्य 31 हजार रुपए प्रति यात्री रखा है. जिसमें एसी ट्रेन यात्रा, नॉन- एसी आवास तथा नॉन-एसी बसों की व्यवस्था रहेगी. कंफर्ट केटेगरी के टिकट के लिए 36 हजार 320 रुपए देने होंगे. इसमें एसी ट्रेन के साथ एसी आवास एवं एसी बसों की सुविधा मिलेगी. इसको लेकर बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है.
रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे
ट्रेन 9 अप्रैल को जयपुर जंक्शन से रामेश्वरम से मदुरै के लिए ट्रेन रवाना रवाना होकर 11 अप्रेल को रामेश्वरम, 12 अप्रेल को रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे एवं रात्रि विश्राम रामेश्वरम में ही रहेगा. 13 अप्रेल को रामेश्वरम से मदुरै के लिए ट्रेन रवाना होगी तथा शाम को मदुरै में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे तथा रात को ट्रेन कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएगी. 14 अप्रेल को सुबह को ट्रेन कन्याकुमारी पहुंचेगी जहां दिन में कन्याकुमारी भ्रमण एवं रात को रेणीगुटा स्टेशन के लिए प्रस्थान होगा. 16 अप्रैल को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे.
मन्दिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी
18 अप्रेल को भी मरकापुर स्टेशन पहुंचेंगे जहां यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे एवं दर्शन के बाद रात्रि में ही ट्रेन वापसी की यात्रा शुरू करेगी. इस यात्रा में सभी यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ, होटल-आवास, ट्रांसपोर्टेशन व मन्दिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.