Jodhpur Ramdevra roadways update: रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. कंडक्टरों की उपलब्धता के बाद राजस्थान रोडवेज की बस सेवाएं फिर से पटरी पर लौट आई हैं. रामदेवरा रूट सहित करीब 95 फीसदी शिड्यूल बहाल कर दिया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-अजमेर काउंटर को 24 घंटे संचालित किया जा रहा है, वहीं पाली-फलोदी रूट की विंडो भी खोल दी गई है. इससे तीर्थयात्रियों और आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी.
रोडवेज जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक उम्मेदसिंह के अनुसार शेष 15 कंडक्टर की भरपाई फिलहाल बस सारथी से कर रहे हैं. परिचालकों को छुट्टियां देना भी शुरू कर दिया है. टिकट बुकिंग काउंटर भी चालू कर दिए हैं.
बाड़मेर-जैसलमेर और नागौर-सीकर बुकिंग जल्द शुरू होगी
रोडवेज मुख्यालय ने जोधपुर डिपो को प्रतिदिन 430 किमी बसों के संचालन का टारगेट दे रखा है. 40 कंडक्टर मिलने से रोज 420 किमी बसों का संचालन होने लगा है.पाली टिकट बुकिंग काउंटर को सुबह 5 से रात 9 बजे तक दो पारी में शुरू कर दिया है. फलोदी टिकट खिड़की सुबह 8:30 से शाम 4 बजे तक एक पारी में चालू की है. बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर व सीकर बुकिंग काउंटर भी चालू करने की योजना है. दूसरी ओर रिजर्वेशन टिकट काउंटर पहले से चल रहा था. रोडवेज के केंद्रीय बस स्टैंड पर अब टिकट खिड़कियों के शुरू होने से यात्रियों को भी अब बुकिंग काउंटर से टिकट लेकर बसों में बैठने की सुविधा मिलने लगी है.जोधपुर से रामदेवरा के लिए सुबह 9 बजे बस सेवा शुरू की है.इसका संचालन केंद्रीय बस स्टैंड राइकाबाग से हो रहा है.
बुकिंग काउंटर बढ़ने से भीड़ प्रबंधन में सुधार
केंद्रीय बस स्टैंड राइकाबाग पर टिकट खिड़कियां दोबारा खुलने से यात्रियों की भीड़ का दबाव कम हुआ है और अब मौके पर ही टिकट लेकर बसों में बैठने की सुविधा मिल रही है.अलग-अलग रूट के काउंटर शुरू होने से लंबी कतारों की समस्या भी काफी हद तक सुलझी है
रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि शेष कंडक्टर मिलने के बाद सभी शिड्यूल और बुकिंग काउंटर पूरी तरह चालू कर दिए जाएंगे, जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों को और बेहतर सेवाएं मिल.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.