जितनी भी ट्रेनें दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली हैं उनमें सीटें रफ्तार से भर रही है. जो ट्रेन 2 दिन पहले तक खाली थी अब उनमें भी सीटें फुल हो चुकी है और वेटिंग लिस्ट चल चुकी है. अगले 1 से 2 दिन के अंदर अगर आपने इसमें सीटें बुक कर ली तो यकीनन आपका अपने परिवार के साथ रंगों का त्योहार मनाना पक्का हो जाएगा.
हालांकि, इनमें भी सीटें अंतिम चरण में चल रही है. अगले 1 से 2 दिन के अंदर अगर आपने इसमें सीटें बुक कर ली तो यकीनन आपका अपने परिवार के साथ रंगों का त्योहार मनाना पक्का हो जाएगा. जितनी भी ट्रेनें दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली हैं उनमें सीटें रफ्तार से भर रही है. जो ट्रेन 2 दिन पहले तक खाली थी अब उनमें भी सीटें फुल हो चुकी है और वेटिंग लिस्ट चल चुकी है.
1 मार्च को इन ट्रेनों में बची है सीटें
– लखनऊ होली स्पेशल ट्रेन 04014 ट्रेन के अंदर अभी 462 सीटें बची हुई है. जबकि 3 एसी में 57 सीटें खाली हैं और 2 एसी में अभी 24 सीटें खाली है. यह ट्रेन 1 मार्च को 3:40 पर आनंद विहार से चलेगी.
– एक और होली स्पेशल ट्रेन जोकि दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होते हुए लखनऊ तक पहुंचेगी. इसका गाड़ी नंबर है 04054 इस ट्रेन में अभी 90 सीटें खाली पड़ी हुई है. यह ट्रेन 1 मार्च को नई दिल्ली से चलेगी.
– तीसरी होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04060 जोकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 21:35 पर चलेगी. इस ट्रेन में भी अभी सीटें काफी खाली चल रही है.
2 मार्च को इन ट्रेनों में है सीट बुक करने का मौका
– तेजस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 82502 के अंदर भी अभी सीटें खाली चल रही है. इसमें चेयर कार में 64 सीटें खाली है जबकि ईसी कोच में 46 सीटें खाली हैं. यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 2 मार्च को दोपहर के 3:30 चलेगी.
– लखनऊ होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04204 में अभी सीटें खाली है. इसके अलावा नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन जो कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों से होकर लखनऊ पहुंचेगी इसमें भी अभी 7 सीटें खाली पड़ी हुई है.
– सबसे ज्यादा संख्या में वंदे भारत में सीटें खाली हैं. 2 मार्च को आनंद विहार से उत्तर प्रदेश और लखनऊ की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22426 में सीसी में 216 खाली हैं जबकि ईसी में 56 सीटें खाली है.
3 मार्च को इन ट्रेनों में बुक कराएं सीटें
-3 मार्च को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलने वाली वंदे भारत जोकि लखनऊ तक जाती है उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों से होते हुए इसमें सबसे ज्यादा सीटें खाली हैं. यानी अंतिम वक्त पर अगर आप वंदे भारत 3 मार्च की भी बुक करवा लेंगे तो इसमें आपको आसानी से सीट मिल जाएगी. इसकी सीसी में 282 सीटें खाली जबकि एग्जीक्यूटिव की क्लास में 43 सीटें खाली हैं. सीसी में आपको किराया 1200 के करीब लगेगा जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास में 2600 के आसपास किराया लगेगा.
-3 मार्च को आनंद विहार से चलने वाली डबल डेकर में भी सीटें खाली है. डबल डेकर में 657 सीटें अभी तक खाली पड़ी हुई है. यह ट्रेन 2:05 पर दोपहर में आनंद विहार से 3 मार्च को चलेगी.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.