CSMT-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express- सामान्य तौर पर उद्घाटन वाले दिन ट्रेन को फूलों से सजा कर रवाना किया जाता है. पर मुंबई से एक ट्रेन को भी इसी तरह सजा कर चलाया गया, चूंकि यह पुरानी ट्रेन थी, इसलिए लोग जानना चाह रहे थे कि इस आयोजन की वजह क्या है
मध्य रेल की 22221/22222 राजधानी एक्सप्रेस 19 जनवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और हजरत निजामुद्दीन के बीच शुरू की गई थी. ट्रेन को इतना जबरदस्त रिस्पांस मिला कि लॉन्च होने के एक महीने से भी कम समय में इसमें एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, पांच वातानुकूलित 2-टियर, 12 वातानुकूलित 3-टियर और एक पैंट्री कार शामिल कर दी गई. शुरुआत में यह ट्रेन सप्ताह में दो बार चलती थी, जिसे दिनांक 13 सितंबर से बढ़ाकर सप्ताह में चार बार कर दिया गया. दूसरे बर्थडे यानी 19 जनवरी 2021 से यह सेवा प्रतिदिन चलने लगी.
क्या है इसकी खासियत
मध्य रेल की राजधानी एक्सप्रेस को भारत की पहली पुश-पुल तकनीक पर चलने वाली ट्रेन होने का गौरव प्राप्त है, जिसने ‘मिशन रफ्तार’ को साकार करते हुए एक और उपलब्धि हासिल की है. पुश-पुल मोड में ट्रेन को एक इंजन आगे और एक इंजन पीछे रखकर चलाया जाता है, जिससे घाट खंड में बार-बार बैंकर इंजन लगाने और हटाने की जरूरत नहीं पड़ती है, इससे समय की बचत होती है और यात्रा का समय कम हो जाता है.
जानें इस खास ट्रेन का शेड्यूल
मौजूदा समय यह ट्रेन प्रतिदिन शाम 4 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलती है और अगले दिन सुबह 9:55 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचती है, जो कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, भोपाल, वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट में रुकती है. वापसी में यह ट्रेन प्रतिदिन शाम 4:55 बजे हजरत निजामुद्दीन से चनरि अगले दिन सुबह 11.15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.