भारत कोकिंग कोल (BCCL) का आईपीओ बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसका कुल आकार 1,071.11 करोड़ रुपये है. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत लाया गया है. इसमें मौजूदा शेयरधारकों ने कुल 46.57 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश किए हैं. इसका मतलब यह है कि इस आईपीओ से कंपनी को कोई नया फंड नहीं मिलेगा, बल्कि शेयर बेचने वाले निवेशकों को ही रकम प्राप्त होगी. यह मेनबोर्ड आईपीओ 19 जनवरी 2026 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है क्योंकि आज यानी 15 जनवरी को महाराष्ट्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव हैं, इसलिए इस दिन बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे.
कितना था आईपीओ का प्राइस बैंड?
भारत कोकिंग कोल के आईपीओ का प्राइस बैंड 23 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन साइज 600 शेयर का था, यानी कम से कम 13,800 रुपये का निवेश जरूरी था. इस इश्यू के लिए IDBI कैपिटल मार्केट्स सर्विसेज बुक-रनिंग लीड मैनेजर रही, जबकि KFIN टेक्नोलॉजीज को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद निवेशक BSE, NSE या रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
कैसे चेक करें अलॉटमेंट?
आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले KFin Technologies की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां IPO ड्रॉपडाउन मेन्यू में से Bharat Coking Coal को चुनें. इसके बाद सर्च के लिए कोई एक विकल्प चुनें. PAN नंबर, एप्लिकेशन नंबर, DP ID और क्लाइंट ID, या फिर बैंक अकाउंट नंबर. जरूरी जानकारी भरने के बाद Search पर क्लिक करें और अपना आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस देख लें.
कंपनी का कारोबार
वैश्विक कोकिंग कोल का कारोबार मुख्य रूप से स्टील उत्पादन पर निर्भर करता है. स्टील का उत्पादन 2010 में 1,433 मिलियन टन था, जो बढ़कर 2023 में 1,892 मिलियन टन हो गया है. कोकिंग कोल की मांग सबसे ज्यादा एशिया में केंद्रित है, जहां चीन, भारत, जापान, रूस और दक्षिण कोरिया प्रमुख उपभोक्ता हैं. वहीं, आपूर्ति के मामले में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, मंगोलिया, रूस और कनाडा अग्रणी हैं. इनमें से अकेला ऑस्ट्रेलिया दुनिया के करीब आधे कोकिंग कोल निर्यात की हिस्सेदारी रखता है.
भारत कोकिंग कोल सोलर पावर परियोजनाओं से अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी करती है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड को सप्लाई करती है. 30 सितंबर 2025 तक भारत कोकिंग कोल कुल 34 खदानें संचालित कर रही है, जिनमें 4 भूमिगत (अंडरग्राउंड), 26 ओपनकास्ट और 4 अन्य खदानें शामिल हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.