ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने डिक्शन टेक शेयर की रेटिंग को घटा दिया है. भारत में डिक्सन प्रमुख ब्रांडों के लिए स्मार्टफोन असेंबल करता है. एआई-ग्रेड मेमोरी की मांग बढने से लागत में भारी उछाल आया है. इसका असर डिक्शन टेक के राजस्व पर पड़ सकता है.
सीएलएसए ने न केवल डिक्शन टेक की रेटिंग घटाई, बल्कि इसके टारगेट प्राइस में भी 23 फीसदी की भारी कटौती की है.
सीएलएसए ने न केवल डिक्शन टेक की रेटिंग घटाई, बल्कि इसके टारगेट प्राइस में भी 23 फीसदी की भारी कटौती की है. डिक्सन का टारगेट प्राइस 15,800 रुपये से घटाकर 12,100 रुपये कर दिया गया है. ब्रोकरेज का रुख दर्शाता है कि निकट भविष्य में इस स्टॉक में बड़ी तेजी की संभावना कम है.
क्यों घटाया टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, वैश्विक मेमोरी उद्योग इस समय एआई-प्रेरित सुपर-साइकिल के दौर से गुजर रहा है. हाई-बैंडविड्थ मेमोरी और डीडीआर5 चिप्स की बढ़ती मांग के कारण मुख्यधारा के मेमोरी उत्पादों की आपूर्ति कम हो रही है. वैश्विक आपूर्तिकर्ता अब हाई-मार्जिन वाली एआई-ग्रेड मेमोरी को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे लागत में भारी उछाल आया है. आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में डीडीआरएस5 की कीमतों में 119 फीसदी और एनएएनडी की कीमतों में 67 फीसदी तक की मासिक वृद्धि देखी गई है.
मेमोरी की कीमतों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी का सीधा असर स्मार्टफोन कंपनियों पर पड़ेगा. सीएलएसए का कहना है कि कि बढ़ती लागत के कारण कंपनियां स्मार्टफोन की कीमतों में 10 से 25 फीसदी तक की वृद्धि कर सकती हैं. भारत में डिक्सन प्रमुख ब्रांडों के लिए स्मार्टफोन असेंबल करता है. कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी से एंट्री-लेवल और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के बीच मांग प्रभावित हो सकती है. यदि वॉल्यूम में गिरावट आती है, तो डिक्सन के मैन्युफैक्चरिंग आधारित राजस्व और मध्यम अवधि की ग्रोथ पर सीधा प्रहार होगा.
52-वीक हाई से 38% नीचे है शेयर
डिक्सन टेक्नोलॉजीज के लिए पिछला कुछ समय काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर 18,471 रुपये से लगभग 38 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. पिछले एक साल में डिक्सन के शेयरों में 18.5 फीसदी की गिरावट आई है. ब्रोकरेज का मानना है कि हालांकि भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के अवसर व्यापक हैं, लेकिन वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों ने डिक्सन की ग्रोथ विजिबिलिटी को फिलहाल धुंधला कर दिया है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.