Dolly Khanna Portfolio- डॉली खन्ना ने दिसंबर 2025 की तिमाही में IFB एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में नई खरीदारी की है. उन्होंने कंपनी में 1.13% हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹15 करोड़ आंकी गई है. इस शेयर ने पांच साल में निवेशकों का पैसा तीन गुना कर दिया है.
डॉली खन्ना ने दिसंबर 2025 की तिमाही में IFB एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में नई खरीदारी की है. उन्होंने कंपनी में 1.13% हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹15 करोड़ आंकी गई है. 1982 में स्थापित यह कंपनी मुख्य रूप से शराब निर्माण (Distillery), अल्कोहलिक बेवरेज की बॉटलिंग और प्रोसेस्ड मरीन फूड के क्षेत्र में सक्रिय है. कंपनी के पास वर्तमान में 170 KLPD की उत्पादन क्षमता वाला डिस्टिलरी प्लांट और प्रति वर्ष 21.6 करोड़ बोतल की बॉटलिंग क्षमता है.
क्यों लगाया पैसा?
डॉली खन्ना की निवेश रणनीति हमेशा वित्तीय स्थिरता पर केंद्रित होती है. IFB एग्रो के आंकड़ों से पता चलता है कि क्यों इस शेयर पर इस दिग्गज निवेशक ने दांव लगाया है. वित्त वर्ष 2020 में कंपनी की बिक्री ₹986 करोड़ थी, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹1,059 करोड़ रही. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि चालू वित्त वर्ष (H1 FY26) की पहली छमाही में ही कंपनी ने ₹700 करोड़ की बिक्री दर्ज कर ली है. कंपनी ने H1 FY26 में ₹40 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है. आईएफबी एग्रो शेयर ने पिछले 5 वर्षों में 210% का शानदार रिटर्न दिया है. जनवरी 2021 में ₹460 पर मिलने वाला यह शेयर 14 जनवरी 2026 को ₹1,428 के करीब बंद हुआ है.
प्रकाश पाइप्स से खींचे हाथ
एक तरफ जहां डॉली खन्ना ने शराब और मरीन फूड कारोबार में एंट्री की है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रकाश पाइप्स लिमिटेड से बाहर निकलने का फैसला किया है. डॉली खन्ना दिसंबर 2021 से इस कंपनी में हिस्सेदारी बनाए हुए थीं, लेकिन दिसंबर 2025 की तिमाही फाइलिंग से पता चलता है कि उनकी हिस्सेदारी अब 1% से नीचे आ गई है.
प्रकाश पाइप्स, PVC पाइप्स और फिटिंग्स बनाती है. मार्केट कैप ₹513 करोड़ है. हालांकि कंपनी का ROCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड) 27% है, जो इंडस्ट्री औसत 16% से काफी बेहतर है, फिर भी डॉली खन्ना ने यहां से मुनाफावसूली या निवेश निकासी को बेहतर समझा. वर्तमान में यह शेयर अपने ऑल-टाइम हाई ₹668 से करीब 68% नीचे ₹214 पर ट्रेड कर रहा है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.