Fractal Analytics IPO Allotment Today: फ्रैक्टल एनालिटिक्स का 2,833.90 करोड़ रुपये का आईपीओ आज अलॉटमेंट के लिए तैयार है. यह भारत की पहली एआई कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्ट हो रही है. इश्यू में 1,023.50 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए और 1,810.40 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे गए. आईपीओ का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर था और न्यूनतम निवेश करीब 13,712 रुपये रहा. इस आईपीओ का अलॉटमेंट आपको मिला है या नहीं, इसे चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
आईपीओ 9 फरवरी से 11 फरवरी तक खुला रहा. सब्सक्रिप्शन कुल 2.81 गुना हुआ. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 4.41 गुना बोली लगाई, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने 1.11 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स ने 1.10 गुना और कर्मचारियों ने 0.65 गुना सब्सक्राइब किया. मतलब बड़े निवेशकों की तरफ से अच्छी डिमांड थी लेकिन रिटेल में ज्यादा जोश नहीं दिखा.
कैसे चेक करें फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ अलॉटमेंट?
अलॉटमेंट आज 12 फरवरी को फाइनल होगा. अगर आपको शेयर नहीं मिले तो रिफंड 13 फरवरी को शुरू हो जाएगा. जिन्हें अलॉटमेंट मिलेगा उनके डीमैट अकाउंट में शेयर भी 13 फरवरी को क्रेडिट हो जाएंगे. लिस्टिंग BSE और NSE पर 16 फरवरी को होगी. यानी सोमवार को शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. इसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका बहुत आसान है.
- सबसे पहले रजिस्ट्रार MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाएं.
- इसमें https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html को ओपन करें.
- कंपनी का नाम Fractal Analytics चुनें.
- फिर अपना PAN नंबर या एप्लीकेशन नंबर या डीपी क्लाइंट आईडी डालें और सबमिट करें.
- स्टेटस दिख जाएगा.
BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेट्स
- सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं.
- इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें. इश्यू नेम में Fractal Analytics सिलेक्ट करें.
- एप्लीकेशन नंबर या PAN डालें. कैप्चा भरकर सर्च करें.
- स्टेटस तुरंत पता चल जाएगा.
कैसा है फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का जीएमपी?
ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP की बात करें तो अभी ये बहुत कम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक GMP सिर्फ 2 से 5 रुपये के आसपास है. यानी ऊपरी प्राइस 900 रुपये पर लिस्टिंग करीब 902 रुपये के आसपास हो सकती है. मतलब सिर्फ 0.22 से 0.5 प्रतिशत का छोटा गेन होने की उम्मीद है. पहले दिन GMP ज्यादा था लेकिन अब काफी गिर गया है. इससे लगता है कि लिस्टिंग पर ज्यादा बड़ा मुनाफा नहीं मिलेगा. शायद फ्लैट या थोड़ा ऊपर खुलेगा. फ्रैक्टल एनालिटिक्स AI और एनालिटिक्स में मजबूत कंपनी है लेकिन मार्केट में AI हाइप थोड़ा कम हुआ है. सब्सक्रिप्शन भी औसत रहा है. ऐसे में निवेशकों को लिस्टिंग के दिन मार्केट सेंटिमेंट देखना चाहिए. अगर आपने अप्लाई किया है तो आज स्टेटस चेक जरूर कर लें.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.