Fractal Analytics IPO Review: फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ सोमवार 9 फरवरी 2026 को खुला था और ये बुधवार 11 फरवरी तक चलेगा. ये कंपनी भारत की बड़ी एआई और एनालिटिक्स वाली फर्म है जो कंपनियों को डेटा से बेहतर फैसले लेने में मदद करती है. पहले दिन आईपीओ को सिर्फ 9 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला जिसमें रिटेल निवेशकों ने 35 फीसदी हिस्सा भरा है और एनआईआई कैटेगरी में 7 फीसदी हुआ है. आज दूसरे दिन की शुरुआत में सब्सक्रिप्शन थोड़ा बढ़कर करीब 11 फीसदी तक पहुंचा लेकिन कुल मिलाकर रिस्पॉन्स कमजोर है और बाजार में ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा. ऐसे में आपको निवेश करना चाहिए या नहीं, ये बताते हैं.
आईपीओ का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज 16 शेयर का है यानी ऊपरी कीमत पर कम से कम 14400 रुपये लगाने पड़ेंगे. कंपनी कुल 2833.90 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है जिसमें फ्रेश इश्यू से 1023.50 करोड़ और ऑफर फॉर सेल से 1810.40 करोड़ शामिल हैं. शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 16 फरवरी 2026 को लिस्ट होंगे जबकि अलॉटमेंट 12 फरवरी को होने की उम्मीद है.
फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ का जीएमपी (Fractal Analytics IPO GMP)
ग्रे मार्केट में आज जीएमपी सिर्फ 8 रुपये है यानी ऊपरी प्राइस 900 रुपये पर शेयर 908 रुपये के आसपास ट्रेड हो रहा है जो सिर्फ 0.89 फीसदी प्रीमियम है. पहले दिन से जीएमपी कमजोर है और लिस्टिंग गेन ज्यादा नहीं दिख रहा. फ्रैक्टल एनालिटिक्स भारत की लीडिंग प्योर-प्ले एंटरप्राइज डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है जो बड़ी कंपनियों को डेटा से स्मार्ट फैसले लेने में मदद करती है.
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कंपनी के पास मजबूत टेक्निकल स्किल्स और डोमेन एक्सपर्टीज है. फाइनेंशियल्स देखें तो FY23 से FY25 तक रेवेन्यू में 18 फीसदी का सीएजीआर रहा है. पहले FY23 में 116 करोड़ का लॉस था लेकिन FY24 में 73 करोड़ प्रॉफिट 3.3 फीसदी मार्जिन पर FY25 में 350 करोड़ प्रॉफिट 12.7 फीसदी मार्जिन पर और 6MFY26 में 200 करोड़ प्रॉफिट 12.8 फीसदी मार्जिन पर. ऑपरेटिंग कैश फ्लो में सुधार हो रहा है और प्रॉफिटेबिलिटी बेहतर हो रही है.
फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ में निवेश करें या नहीं?
ब्रोकरेज जैसे बीपी इक्विटीज ने सब्सक्राइब रेटिंग दी है क्योंकि ऊपरी प्राइस 900 रुपये पर FY26 एनुअलाइज्ड अर्निंग्स पर P/E 110 गुना है लेकिन एआई मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी की पोजिशनिंग अच्छी है तो मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा. जीईपीएल कैपिटल ने FY25 अर्निंग्स पर P/E 79 गुना बताया और कंपनी को भारत की लीडिंग प्योर-प्ले एआई कंपनी मानते हुए सब्सक्राइब कहा क्योंकि मार्की क्लाइंट्स हैं फाइनेंशियल परफॉर्मेंस सुधर रही है और टेक्निकल कैपेबिलिटीज मजबूत हैं. कुल मिलाकर ये आईपीओ एआई सेक्टर में निवेश का मौका है लेकिन पहले दिन कमजोर सब्सक्रिप्शन और म्यूटेड जीएमपी से शॉर्ट टर्म गेन कम लग रहा है.
अगर आप लॉन्ग टर्म में एआई कंपनी में निवेश सोच रहे हैं तो सब्सक्राइब कर सकते हैं लेकिन अपनी रिसर्च जरूर करें. डिटेल्स चेक करके ही अप्लाई करें और ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल साइट्स या ब्रोकर से बात करें.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.