HAL Share Price : हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में आज दूसरे दिन भी जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. दो कारोबारी सत्रों में अब तक यह शेयर करीब 11 फीसदी टूट चुका है. मॉर्गन स्टेनली ने एचएएल शेयर की रेटिंग और टारगेट प्राइस घटा दिया है.
दो कारोबारी सत्रों से एचएएल के शेयरों में गिरावट जारी है.
कंपनी के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबर आने से निवेशकों में खलबली मच गई और वे धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे. पहली बार ऐसा होगा कि किसी बड़े मिलिट्री प्रोजेक्ट में एचएएल नहीं शामिल होगी. इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले साल सात कंपनियों ने बोली लगाई थी जिसमें से तीन ही अगले चरण में पहुंच पाई हैं. इसे लेकर कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि डीआरडीओ से इसे कोई आधिकारकि जानकारी नहीं मिली है तो वह इस पर फिलहाल कुछ नहीं कह सकती है.
मॉर्गन स्टेनली ने घटाई रेटिंग
मॉर्गन स्टैनली ने HAL की रेटिंग को पहले “equal-weight” से घटाकर “under-weight” कर दिया है. इसके साथ ही टारगेट प्राइस भी 34% घटाकर ₹5,092 से ₹3,355 कर दिया है. ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि एचएएल ने साल की शुरुआत से अब तक निफ्टी से 4% बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि पिछले 12 महीनों में इसका कंसेंसस प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) मल्टीपल 15% घट चुका है. मॉर्गन स्टैनली के अनुसार, निजी क्षेत्र से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उच्च आयात निर्भरता के कारण धीमी कार्यान्वयन (execution) की आशंका से HAL के शेयरों में आगे भी गिरावट का जोखिम बना हुआ है.
मॉर्गन स्टेनली ने वित्त वर्ष 2027 के लिए प्रति शेयर आय (EPS) अनुमान में 2% और वित्त वर्ष 2028 के लिए 5% की कटौती की है. HAL पर कवरेज रखने वाले 25 विश्लेषकों में से 21 ने इसे “buy” रेटिंग दी है जबकि दो-दो विश्लेषकों ने “hold” और “sell” की सिफारिश की है. आज भी इस शेयर की पिटाई जारी है और यह निफ्टी 500 इंडेक्स में चौथा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला स्टॉक बना हुआ है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.