आज एचएएल शेयर में आई तेजी का मुख्य कारण कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे रहे, जो बाजार के अनुमानों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं. कंपनी की आय सालाना आधार पर 10.7% बढ़कर 7700 करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध मुनाफा (PAT) 1850 करोड़ रुपये के स्तर को छू गया.
आज वैश्विक संकेतों और घरेलू बिकवाली के चलते निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में खुले. आईटी इंडेक्स में 5% की गिरावट ने सेंटीमेंट को खराब कर दिया था, लेकिन HAL के शेयर 4199.80 रुपये पर मजबूती के साथ खुले. दोपहर तक स्टॉक ने 4260 रुपये का उच्च स्तर छुआ. HAL शेयर ने एक साल में करीब 16% रिटर्न दिया है. 2 साल में 45% तो तीन साल में मल्टीबैगर 250% रिटर्न दिया है.
आज एचएएल शेयर में क्यों आई तेजी?
आज एचएएल शेयर में आई तेजी का मुख्य कारण कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे रहे, जो बाजार के अनुमानों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं. कंपनी की आय सालाना आधार पर 10.7% बढ़कर 7700 करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध मुनाफा (PAT) 1850 करोड़ रुपये के स्तर को छू गया. एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने HAL पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 5841 रुपये प्रति शेयर दिया है.
ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस काफी संतुलित है. उनका कहना है कि भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की मांग लगातार बढ़ रही है. पुराने उपकरणों को बदलने की प्रक्रिया और वैश्विक तनाव HAL के लिए नए ऑर्डर की खिड़की खोल रहे हैं. GE 404 इंजनों की सप्लाई शुरू होने से तेजस (Tejas Mk-1A) की डिलीवरी में तेजी आएगी, जो स्टॉक को 40% तक ऊपर ले जा सकती है.
मोतीलाल ओसवाल ने भी दी खरीदने की सलाह
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी HAL को खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 5500 रुपये प्रति शेयर दिया है. यह करंट प्राइस से करीब 32% ज्यादा है. मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, कंपनी की 2.3 लाख करोड़ रुपये की विशाल ऑर्डर बुक भविष्य की आय को सुरक्षा प्रदान करती है. नुवामा ने भी एचएएल शेयर के टारगेट को घटाया है. और इसे 5800 रुपये से घटाकर 4800 रुपये कर दिया है. नुवामा का कहना है कि LCA तेजस की डिलीवरी में देरी की चिंताएं बाजार पहले ही शेयर की कीमत में शामिल (Factor-in) कर चुका है. अब यदि कंपनी डिलीवरी की रफ्तार बढ़ाती है, तो शेयर में दोबारा बड़ी तेजी (Re-rating) देखने को मिल सकती है.
ICICI सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने भी एचएएल शेयर को खरीदने की सलाह दी है, लेकिन टारगेट प्राइस थोड़ा घटा दिया है. पहले 5725 रुपये टारगेट था जिसे अब घटाकर 5300 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि AMCA प्रोजेक्ट से जुड़ी नकारात्मक खबरों का HAL पर कोई खास असर नहीं होगा. कंपनी के पास वर्तमान में 2.5 से 2.6 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर बुक है. 180 Mk1A विमानों के ऑर्डर को पूरा करने में ही कंपनी को अगले 8 साल लगेंगे. इसके अलावा, SJ-100 विमान के लिए हुआ MoU यह दर्शाता है कि HAL अगले 10-11 वर्षों के लिए पूरी तरह से व्यस्त (Fully Booked) है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.